लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: हॉस्टल में रुकी छात्राओं से मिले सीएम शिवराज सिंह चौहान, कहा- मामा हैं ना, चिंता ना करो

By भाषा | Updated: March 31, 2020 05:53 IST

शिवराज सिंह चौहान ने अपने पिछले कार्यकाल में विद्यार्थियों और युवाओं विशेषकर लड़कियों के लिए सामाजिक कल्याण की अनेक योजनाएं लागू की थीं। इसलिये मध्यप्रदेश के युवाओं में उन्हें ‘‘मामा’’ कहा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के कारण यहां महिला छात्रावास में फंसी छात्राओं से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। उन्होंने छात्राओं को आश्वासन देते हुए कहा, ‘‘घर में मम्मी-पापा को फोन करके बता देना की चिंता ना करें, यहां मामा हैं।’’ 

भोपाल: कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के कारण यहां महिला छात्रावास में फंसी छात्राओं से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा, ‘‘घर में मम्मी-पापा को फोन करके बता देना की चिंता ना करें, यहां मामा हैं।’’ 

मालूम हो कि शिवराज सिंह चौहान ने अपने पिछले कार्यकाल में विद्यार्थियों और युवाओं विशेषकर लड़कियों के लिए सामाजिक कल्याण की अनेक योजनाएं लागू की थीं। इसलिये मध्यप्रदेश के युवाओं में उन्हें ‘‘मामा’’ कहा जाता है। छात्रावास में लड़कियों की कुशलक्षेम पूछने के साथ ही चौहान ने उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और उन्हें लॉकडाउन के नियमों और परस्पर दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। 

चौहान ने लड़कियों से भोजन समय पर मिल रहा है तथा छात्रावास में कोई अन्य समस्या के बारे में भी पूछताछ की। इस पर सभी लड़कियों ने उत्तर दिया, ‘‘नहीं, सर हम बिल्कुल ठीक और अच्छे से हैं।’’ इसके अलावा चौहान ने सवाल किया, ‘‘क्या आप अपने माता-पिता से बात कर पा रही हैं। उनसे रोज बात होती है और क्या वह आपके लिए चिंतित हैं।’’ 

मुख्यमंत्री ने छात्राओं से कहा, ‘‘घर में मम्मी-पापा को फोन करके बता देना की चिंता ना करें, यहां मामा है। उनको बताऐं कि मामा आप सभी को देखने आए थे और उन्हें :माता-पिता: चिंता नहीं करने को कहें।’’ चौहान ने छात्राओं को समय गुजारने के लिए रामायण धारावाहिक देखने और स्वस्थ रहने के लिए योग और प्राणायाम करने की सलाह दी। 

उन्होंने एक छात्रावास के संचालक विक्रम चंद्रा को एक पालक के तौर पर इस संकंट के समय छात्राओं की देखभाल करने के लिए कहा। भोपाल जिला भाजपा अध्यक्ष और लोकल होस्टल ऐसोसिएशन के सचिव विकास विरानी और चंद्रा ने मुख्यमंत्री को छात्रावासों में रहने वाली लड़कियों की सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। छात्राओं ने यथासंभव दूरी रखते हुए मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। इससे पहले चौहान ने भेल क्षेत्र में भी छात्रावासों का दौरा किया और वहां रूकी लड़कियों का हालचाल जाना। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया