लाइव न्यूज़ :

बिहार में टूटे सारे रिकॉर्ड, 3416 नए मरीज, मिले, कुल केस 68148, पटना सहित दस जिलों में सौ से अधिक संक्रमित मिले

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2020 17:48 IST

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य भर में किए गए कोरोना जांच में पहली बार 3000 के पार मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राजधानी पटना में सबसे अधिक 603 संक्रमितों की पहचान की गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पटना सहित दस जिलों में सौ से अधिक संक्रमित मिले हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर में 118, नालंदा में 102, रोहतास में 106, सहरसा में 101, समस्तीपुर में 139 और वैशाली में 163 नए संक्रमित की पहचान की गई. शेखपुरा में 69, शिवहर में 14, सीतामढ़ी में 65, सीवान में 92, सुपौल में 33, वैशाली में 163 और पश्चिमी चंपारण में 89 नए संक्रमित मिले हैं.उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. इस व्यक्ति का सैंपल जमुई से लिया गया था.

पटनाः बिहार में कोरोना कहर जारी है. आज रिकॉर्ड 3416 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई. इस प्रकार अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 68 हजार 148 हो गई.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य भर में किए गए कोरोना जांच में पहली बार 3000 के पार मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राजधानी पटना में सबसे अधिक 603 संक्रमितों की पहचान की गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पटना सहित दस जिलों में सौ से अधिक संक्रमित मिले हैं.

पटना में 603, कटिहार में 234, भागलपुर में 128, पूर्वी चंपारण में 190, मुजफ्फरपुर में 118, नालंदा में 102, रोहतास में 106, सहरसा में 101, समस्तीपुर में 139 और वैशाली में 163 नए संक्रमित की पहचान की गई.

जबकि अररिया में 77, अरवल में 33, औरंगाबाद में 28, बांका में 58, बेगूसराय में 66, भागलपुर में 128, भोजपुर में 90, बक्सर में 92, दरभंगा में 40, गया में 77, पूर्वी चंपारण में 190, गोपालगंज में 24, जमुई में 42, जहानाबाद में 29, कैमूर में 3, कटिहार में 234, खगड़िया में 50, किशनगंज में 24, लखीसराय में 43, मधेपुरा में 44, मधुबनी में 75, मुंगेर में 57, मुजफ्फरपुर में 118, नालंदा में 102, नवादा में 43, पूर्णिया में 80, सारण में 94, शेखपुरा में 69, शिवहर में 14, सीतामढ़ी में 65, सीवान में 92, सुपौल में 33, वैशाली में 163 और पश्चिमी चंपारण में 89 नए संक्रमित मिले हैं.

जबकि, अरवल में 33, सुपौल में 33, जहानाबाद में 29, औरंगाबाद में 28, गोपालगंज में 24, किशनगंज में 24, शिवहर में 14 और कैमूर में 03 कोरोना संक्रमित मिले. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. इस व्यक्ति का सैंपल जमुई से लिया गया था.

वहीं, पटना जिले में अब तक 56 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. लेकिन अभी तक मात्र दो लोगों के परिवार को ही चार लाख की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली है. किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली राशि के लिए आवश्यक कागजात बनाने और उसे संबंधित विभाग को भेजने की कार्रवाई बहुत धीमी है.

इसके लिए संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी को तमाम कागजात को पूरा कर अंचल से एसडीओ के माध्यम से जिले में भेजने की जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन बेलछी और आलमगंज के एक-एक व्यक्ति के कागजात को ही अब तक जिला आपदा विभाग में भेजा गया है, जहां से आगे अनुशंसा कर दी गयी और दोनों व्यक्तियों के परिजनों को चार लाख की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दे दी गई है.

टॅग्स :बिहार में कोरोनानीतीश कुमारकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरसपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया