लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में आज से खुलेंगी शराब की दुकानें

By भाषा | Updated: May 4, 2020 05:26 IST

आदेश के अनुसार वर्तमान में शराब दुकानों से देशी और विदेशी शराब के क्रय के लिए बोतल की सीमा निर्धारित की गई है। आदेश में कहा गया है कि शराब दुकानों में होने वाली भीड़ में कमी लाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के उद्देश्य से प्रीमियम शराब दुकानों से भी न्यूनतम डयूटी रेंज की शराब का विक्रय किए जाने की अनुमति दी जाए।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सोमवार चार मई से शराब दुकानों का संचालन करने का फैसला किया है। केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्रीन, आरेंज और रेड जोन में चार मई से शराब की दुकानें खुलेंगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सोमवार चार मई से शराब दुकानों का संचालन करने का फैसला किया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को यहां बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए देश व्यापी लॉकडाउन के कारण राज्य के सभी जिलों की शराब दुकाने बंद कर दी गई थी। केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्रीन, आरेंज और रेड जोन में चार मई से शराब की दुकानें खुलेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर को शराब दुकान चार मई से खोलने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने और बचाव की दृष्टि से सामाजिक दूरी तथा अन्य संबंधित कदम उठाते हुए शराब की दुकानें खोली जाएं। उसमें कहा गया है कि भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शराब दुकानों को सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक अथवा जिले में निर्धारित की गई लॉकडाउन की अवधि तक संचालित किया जा सकता है।

आदेश के अनुसार वर्तमान में शराब दुकानों से देशी और विदेशी शराब के क्रय के लिए बोतल की सीमा निर्धारित की गई है। आदेश में कहा गया है कि शराब दुकानों में होने वाली भीड़ में कमी लाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के उद्देश्य से प्रीमियम शराब दुकानों से भी न्यूनतम डयूटी रेंज की शराब का विक्रय किए जाने की अनुमति दी जाए।

अधिकारियों ने बताया कि जिलों में स्थित देशी शराब के गोदामों तथा छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड के रायपुर और बिलासपुर स्थित गोदामों को भी शर्तों का पालन करते हुए चार मई से संचालन करने की अनुमति दी गई है।

आदेश में शराब की डिलिवरी के लिए ‘डिलीवरी ब्वॉय’ की नियुक्ति की बात भी कही गई है। इधर राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक ने कहा है कि शराब दुकानें खुलवाने के पूर्व राज्य सरकार की कोई सुरक्षात्मक तैयारी नज़र नहीं आ रही है।

राज्य सरकार के इस आदेश में डिलीवरी ब्वॉय के माध्यम से शराब प्रदान करने की बात कही गई है। यानि अब सरकार शराब की घर पहुंच सेवा शुरू करेगी। कौशिक ने कहा है कि डिलीवरी ब्वॉय नियुक्त कर राज्य सरकार क्या ‘लाइसेंसधारी शराब कोचिए’ नियुक्त करने जा रही है। उन्होंने कहा है कि ऐसा करके राज्य सरकार शराब के अवैध कारोबार को कानूनी कवच पहनाने का काम कर रही है। 

आंध्र प्रदेश में आज से शुरू होगी शराब की बिक्री

आंध्र प्रदेश सरकार ने रविवार को कहा कि प्रदेश में वह सोमवार से अपनी दुकानों पर शराब की बिक्री शुरू करेगी लेकिन लोगों को शराब पीने से रोकने के लिये इस पर 'मद्यनिषेध कर' लगायेगी । राज्य सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के विशेष मुख्य सचिव रजत भार्गव ने कहा कि मद्यनिषेध कर 25 फीसदी तक हो सकता है। आंध्र प्रदेश में शराब की सभी दुकानें सरकार के नियंण में है।

उन्हेांने कहा, ‘'निषिद्ध क्षेत्र एवं क्लस्टरों को छोड़कर शराब की दुकानें पूर्वाह्न 11 बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी ।’’ भार्गव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बार, क्लब और आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम की दुकानों पर शराब बेचने की अनुमति नहीं दी जायेगी । उन्हेांने कहा कि एक समय में एक दुकान पर केवल पांच ग्राहकों को जाने की अनुमति होगी, जिन्हें सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करना होगा ।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाछत्तीसगढ़आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित