लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना का कहर जारी: 24 घंटे में सबसे ज्यादा 62 मौतें, कुल मरीजों की संख्या 29,435, जानें ताजा अपडेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 28, 2020 08:56 IST

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया। यह लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 62 मौतें और 1543 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र और गुजरात है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या आज  934 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 29,435 हो गई है। इसमें से 21,632 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कुल 6,868 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। स्वस्थ हुए मरीजों का प्रतिशत 22.41 पर पहुंच गया है। इनमें एक व्यक्ति स्वस्थ होने के बाद विदेश चला गया है। संक्रमित हुए लोगों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1543 नए मामले सामने आए हैं।  पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक सर्वाधिक 62 मौतें हुई हैं। सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से  60 लोगों मौत हुई थी, जो बीते दिन के लिए देश के सबसे सर्वाधिक मौत का आंकड़ा था। 

भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। मंगलवार (खबर लिखे जाने तक) के आंकड़ों के मुताबिक 369 लोगों की कोविड-19 की वजह से महाराष्ट्र में मौत हुई हैं। कोरोना से महाराष्ट्र में 8590 लोग संक्रमित हैं और 1282 लोग ठीक हो चुके हैं। 

जानें कोविड-19 से किस देश में कितनी मौतें

देश में कोविड-19 से हुई 934 मौतों में से सबसे ज्यादा 369 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 162, मध्य प्रदेश में 110, दिल्ली में 54, राजस्थान में 46, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 31-31 मरीजों की मौत हुई है। तेलंगाना में 26 लोगों की मृत्यु हुई है। तमिलनाडु में 24 तो पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में 20-20 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। बीमारी से पंजाब में 18, जम्मू कश्मीर में सात, केरल में चार और झारखंड तथा हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।

बिहार में दो मरीजों ने दम तोड़ा है जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

जानें किस राज्य में कोरोना के कितने मरीज?

मंत्रालय के आंकड़े मंगलवार सुबह अपडेट किए गए हैं जो बताते हैं कि देश में सबसे ज्यादा पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 8,590 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। इसके बाद गुजरात में 3,548, दिल्ली में 3,108, राजस्थान में 2,262, मध्य प्रदेश में 2,168, उत्तर प्रदेश में 1,955 और तमिलनाडु में 1,937 लोग संक्रमित हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,183 और तेलंगाना में 1,004 हो गई है। पश्चिम बंगाल में मामलों की संख्या 697, जम्मू-कश्मीर में 546, कर्नाटक में 512, केरल में 481, बिहार में 345 और पंजाब में 313 हो गई है।

हरियाणा में कोरोना वायरस के 296 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 118 मामले हैं। झारखंड में 82 और उत्तराखंड में 51 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 40-40 मामले हैं तो छत्तीसगढ़ में 37 मामले हैं जबकि असम में 36 लोग संक्रमित हुए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले हैं जबकि लद्दाख में इस संक्रमण ने 20 लोगों को अपनी चपेट में लिया है। मेघालय में 12 और पुडुचेरी में आठ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड -19 के सात मामले सामने आए हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं जबकि मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला है।

 

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया