लाइव न्यूज़ :

डेल्टा प्लस वैरिएंट से महाराष्ट्र में पांच लोगों की गई जान, 66 लोगों पाए गए संक्रमित

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 14, 2021 09:20 IST

डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरनाक रूप महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। राज्य में इस वैरिएंट से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है औऱ 66 लोग संक्रमित पाए गए हैं । मरने वालों में सभी की उम्र अधिक है ।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में तेजी से पैर पसार रहा है डेल्टा प्लस वैरिएंटराज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 66 मामले आए सामने , 5 लोगों की मौत मरने वालों में सभी की उम्र 65 से ऊपर और गंभीर बीमारी के शिकार थे

मुंबई : डेल्टा प्लस वैरिएंट महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा है । शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी कि 13 अगस्त को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित अब तक 66 मरीज मिले हैं और उनमें से पांच की मौत हो चुकी है । इन 66 मरीजों में से कुछ ने टीके की दोनों खुराक ले रखी थी। इनमें से रत्नागिरी में दो, मुंबई, बीड और रायगढ़ में एक-एक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है । 

आपको बताते दें कि संक्रमण से मरने वाले सभी लोग 65 वर्ष से अधिक उम्र के थे और उनमें पहले से कोई गंभीर बीमारी भी थी । मरने वाले पांच लोगों में से दो को पूरी तरह से टीका लगााय गया था जबकि दो अन्य ने एक-एक खुराक ली थी । राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है कि एक व्यक्ति ने टीका लगाया गया था या नहीं । 

महाराष्ट्र में अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के 66 मामले सामने आए हैं और राज्य में शुक्रवार के एक मामला और निकलकर आया था लेकिन अब मरीज की हालात ठीक है । 

8 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 45 दर्ज की गई थी । राज्य में मिले 20 नए मामलों में सात मुंबई में, तीन पुणे में और बाकी छह अन्य जिलों में मिले हैं । जलगांव में डेल्टा वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं , इसके बाद रत्नगिरी जिले में 12 और मुंबई में 11 मामले दर्ज किए गए हैं । 

मुंबई में सबसे पहले डेल्टा प्लस वैरिएंट से एक 63 वर्षीय महिला की मौत हुई थी । बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि वायरस के इस स्वरूप से जुलाई के अंतिम सप्ताह में जान गंवाने वाली इस बुजुर्ग महिला को कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराकें दी गई थीं ।

बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि महिला की मौत के बाद उसके करीबी संपर्क में रहे कम से कम दो अन्य लोगों में भी वायरस के इस स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वायरस का यह स्वरूप बेहद संक्रामक है । 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी