लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: अंतिम समय में अपनों ने भी छोड़ा साथ, मृतक के परिवार का शव लेने से इनकार, प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: April 7, 2020 21:22 IST

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वह व्यक्ति अमृतसर का निवासी था। इससे पहले सोमवार को लुधियाना में भी एक मृतक के परिवार ने शव लेने से मना कर दिया था। 69 वर्षीय उस महिला का अंतिम संस्कार भी प्रशासन ने ही किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतसर के निवासी 69 वर्षीय सेवानिवृत इंजीनियर की सोमवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।अधिकारियों ने अंतिम संस्कार के लिये उनके परिवार से संपर्क किया, लेकिन कोई आगे नहीं आया।

अमृतसरः पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले एक और व्यक्ति के परिवार ने उसका का शव लेने से इनकार कर दिया , जिसके बाद प्रशासन ने उसका अंतिम संस्कार किया।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वह व्यक्ति अमृतसर का निवासी था। इससे पहले सोमवार को लुधियाना में भी एक मृतक के परिवार ने शव लेने से मना कर दिया था। 69 वर्षीय उस महिला का अंतिम संस्कार भी प्रशासन ने ही किया था।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार अमृतसर के निवासी 69 वर्षीय सेवानिवृत इंजीनियर की सोमवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। विज्ञप्ति में कहा गया कि जब प्रशासन ने उनके परिवार से शव लेने के लिये कहा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अधिकारियों ने अंतिम संस्कार के लिये उनके परिवार से संपर्क किया, लेकिन कोई आगे नहीं आया।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मृतक की बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है और उनके परिवार से कोई भी व्यक्ति अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये श्मशान नहीं पहुंचा। शुरुआत में उस व्यक्ति की अमृतसर में सरकारी मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की जांच की गई, तो उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई।

लेकिन जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अमृतसर की सिविल सर्जन प्रभदीप कौर जोहाल ने कहा, ''कुछ दिन पहले जीएमसी में उस व्यक्ति की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जिसने उसे अपनी शुरुआती रिपोर्ट में ही संक्रमण की पुष्टि कर दी। इसके बाद हमने उसके नमूनों को पु्ष्टि कराई और वह कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। '' 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे