लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: केरल में कोविड-19 से संक्रमित कैंसर मरीज की मौत, राज्य में मृतकों की संख्या पांच हुई

By भाषा | Updated: May 24, 2020 18:57 IST

Open in App
ठळक मुद्देवायनाड जिले के कलपेट्टा की रहने वाली महिला अपने पति के साथ कैंसर के इलाज के लिए 20 मई को दुबई से केरल पहुंची थी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि 20 मई को दुबई से आने के बाद से ही महिला की हालत गंभीर थी।

कोझिकोड: केरल में कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के कुछ दिनों बाद रविवार को 53 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला की मौत हो गई। वह हाल ही में दुबई से लौटी थी। राज्य में अब तक पांच लोग कोरोना वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। वायनाड जिले के कलपेट्टा की रहने वाली महिला अपने पति के साथ कैंसर के इलाज के लिए 20 मई को दुबई से केरल पहुंची थी।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि 20 मई को दुबई से आने के बाद से ही महिला की हालत गंभीर थी और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थी। आज दोपहर यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से चार माह की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 

इससे पहले केरल में शनिवार को कोरोना वायरस के 62 मामले सामने आए जिनमें से 49 लोग वे हैं जो विदेश या अन्य राज्यों से वापस आए थे। राज्य में 91,000 से अधिक लोग निगरानी में रखे गए हैं। ताजा सामने आए मामलों के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 794 हो गए। केरल में अभी कोविड-19 के 275 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण संक्रमण का शिकार हुए 13 लोगों में से सात स्वास्थ्य कर्मी हैं जिनमें से तीन पलक्कड़ के हैं और दो-दो कन्नूर और कोझिकोड के हैं।

विदेश से आए 18 संक्रमितों में से यूएई से नौ, सऊदी अरब से तीन, कुवैत से दो, मस्कट, कतर, मालदीव और सिंगापुर से एक-एक व्यक्ति है। अन्य राज्यों से लौटे 31 संक्रमितों में से 13 महाराष्ट्र से वापस आए हैं, तमिलनाडु से 12, गुजरात और कर्नाटक से दो-दो और उत्तर प्रदेश और दिल्ली से एक-एक व्यक्ति है। शुक्रवार को केरल में संक्रमण के 42 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुल 88,640 लोग राज्य में आए हैं जिनमें से 7,303 लोग हवाई यात्रा से, 1621 लोग समुद्री यात्रा से, 76,608 लोग सड़क मार्ग से और 3,108 लोग रेलवे से आए हैं। कम से कम 91,084 लोगों को घरों में या पृथक-वास केंद्रों में पृथक-वास में रखा गया है, 668 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में पृथक-वास में रखा गया है। शनिवार को 182 लोगों को पृथक-वास में रखा गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां