लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गुजरात में कोविड-19 के मामले 362 बढ़कर 9000 के करीब पहुंचे, 24 और मरीज की गई जान

By भाषा | Updated: May 13, 2020 04:57 IST

कोविड-19 संक्रमण के 267 नये मामले सामने आने के साथ ही अहमदाबाद में इस बीमारी के मामले बढ़कर 6,353 हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद में कोरोना संक्रमण से 421 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुजरात में कोविड-19 के संक्रमित मामलों की संख्या 8,904 और नए मामले 362 हैं।

अहमदाबाद: गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के 362 मामले सामने आये और 24 मरीजों की मौत हो गयी। इसी के साथ इस महामारी के मामले बढ़कर 8,904 हो गये और इससे जान गंवाने वालों की संख्या 537 हो गयी। जिन और 24 मरीजों की मौत हुई है, उनमें 21 इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित अहमदाबाद के थे। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि कोरोना वायरस के और 466 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। इसी के साथ राज्य में इस महामारी के 3,246 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यह मरीजों के स्वस्थ होने के मोर्चे पर तेज वृद्धि है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को छुट्टी दी गयी है उनमें 15 महीने के जुड़वां बच्चे भी है जिन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

ये बच्चे अहमदाबाद के हैं। अधिकारी के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण के 267 नये मामले सामने आने के साथ ही अहमदाबाद में इस बीमारी के मामले बढ़कर 6,353 हो गये तथा 421 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिन 466 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी उनमें 392 अहमदाबाद से हैं।

रवि ने कहा, ‘‘ अस्पतालों से स्वस्थ होकर छुट्टी पाने वाले मरीजों की दर अब 36.5 फीसद है जो बहुत अधिक वृद्धि है। ...’’ गुजरात में कोविड-19 के संक्रमित मामलों की संख्या 8,904 और नए मामले 362 हैं। अब तक संक्रमण से 537 मरीजों की जान जा चुकी है।

इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके 3,246 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और 5,121 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 1,19,537 लोगों की कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच की जा चुकी है। 

टॅग्स :गुजरातकोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह