लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पिछले 24 घंटे में अचानक बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, भारत में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 271

By अनुराग आनंद | Updated: March 21, 2020 12:43 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस समय भारत में अब तक 271 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं।’’ इसके अलावा 23 लोग बीमारी से उबर चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या वे देश से बाहर चले गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में कोरोना वायरस के अभी तक 26 मामले सामने आए हैं जिनमें एक विदेशी नागरिक है।

नयी दिल्लीदेश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आने के बाद भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 271 हो गई। इन 271 लोगों में से 39 विदेशी नागरिक हैं।

इन विदेशी नागरिकों में 17 इटली के, तीन फिलीपीन के, दो ब्रिटेन के तथा कनाडा, इंडोनेशिया एवं सिंगापुर का एक-एक नागरिक है। इस आंकड़े में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए कुल चार लोगों की मौत के मामले भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस समय भारत में अब तक 271 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं।’’ इसके अलावा 23 लोग बीमारी से उबर चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या वे देश से बाहर चले गए हैं और चार लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के अभी तक 26 मामले सामने आए हैं जिनमें एक विदेशी नागरिक है। उत्तर प्रदेश में 24 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें एक विदेशी नागरिक है। महाराष्ट्र में शनिवार तक मामलों की संख्या बढ़कर 63 पहुंच गई, जबकि केरल में 40 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें सात विदेशी नागरिक हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 15 मरीज हैं लद्दाख में अभी तक 13 और जम्मू-कश्मीर में चार लोग इससे संक्रमित हैं।

तेलंगाना में संक्रमण के 19 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें 11 विदेशी हैं। राजस्थान में 17 मामले सामने आए हैं जिनमें दो विदेशी नागरिक है। गुजरात में अभी तक सात मामले सामने आ चुके हैं।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में तीन -तीन मामले दर्ज किए गए हैं। ओडिशा और पंजाब में दो-दो तथा पुडुचेरी, छत्तीसगढ़ एवं चंडीगढ़ में एक-एक मामला सामने आया है। हरियाणा में 17 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं जिनमें 14 लोग विदेशी नागरिक हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीमुंबईस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल