लाइव न्यूज़ :

PM के संदेश पर बोले शशि थरूर, अभी प्रधान शोमैन की बातें सुनीं, बस ये मोदी का फील 'गुड मूमेंट' था

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 3, 2020 11:21 IST

प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा, 'हमें कोरोना के खिलाफ 130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। इसलिये पांच अप्रैल, रविवार को रात नौ बजे मैं आप सबके नौ मिनट चाहता हूं। आप घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं ।' 

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने इसे पीएम मोदी का 'फील गुड' मूमेंट बताया।पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, 'हमें कोरोना के खिलाफ 130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।'

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश की 'सामूहिक शक्ति' के महत्व को रेखांकित करते हुए रविवार पांच अप्रैल को देशवासियों से अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की। उनकी इस अपील के बाद कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने इसे पीएम मोदी का 'फील गुड' मूमेंट बताया।

शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रधान शोमैन की बातें सुनीं। लोगों के दर्द, उनके बोझ, उनकी वित्तीय चिंताओं को करने के लिए कुछ नहीं कहा। भविष्य को लेकर कोई दृष्टि नहीं या उन मुद्दों पर कोई बात नहीं जिनके बारे में लॉकडाउन के बाद के माहौल में बात करने का उनका इरादा हो। भारत के फोटो-ऑप प्रधानमंत्री द्वारा तैयार किया गया बस फील-गुड मूमेंट था यह।'

इससे पहले प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा, 'हमें कोरोना के खिलाफ 130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। इसलिये पांच अप्रैल, रविवार को रात नौ बजे मैं आप सबके नौ मिनट चाहता हूं। आप घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं ।' 

उन्होंने कहा कि इस रविवार हम सबको मिलकर, कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है, उसका प्रकाश की ताकत से परिचय कराना है। हमें 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है। मोदी ने लोगों से सामाजिक दूरी को बनाये रखने की अपील भी की। 

उन्होंने कहा, 'मेरी एक और प्रार्थना है कि इस आयोजन के समय किसी को भी, कहीं पर भी इकट्ठा नहीं होना है। रास्तों में, गलियों या मोहल्लों में नहीं जाना है, अपने घर के दरवाज़े, बालकनी से ही इसे करना है ।' मोदी ने कहा कि हमें सामाजिक दूरी बनाये रखने की लक्ष्मण रेखा को कभी भी लांघना नहीं है। इसे किसी भी हालत में तोड़ना नहीं है। कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज है।

टॅग्स :कोरोना वायरसशशि थरूरकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह