लाइव न्यूज़ :

झारखंड सरकार ने हिंदपीढ़ी के 8000 घरों के लिए भेजा राहत खाद्यान्न, लॉकडाउन उल्लंघन और अफवाह फैलाने वाले गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 18, 2020 06:56 IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को गुरुनानक विद्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष से हिंदपीढ़ी के सभी आठ हजार घरों के लिए 15 दिन के लिए खाद्यान्न, तेल, बिस्किट, साबुन आदि स्वयं रवाना किया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण से अत्यधिक प्रभावित रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के करीब आठ हजार घरों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को खाद्यान्न के पैकेट शुक्रवार को भेजे और कहा कि इस संक्रमण के खिलाफ सभी को मिलकर संघर्ष करना है।सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री की ऐसी ही व्यवस्था बोकारो के कोविड-19 प्रभावित साड़म व अन्य क्षेत्रों के लिए भी शुरू हुई है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे घर पर ही रहें और निर्देशों का पालन करें।

कोरोना वायरस संक्रमण से अत्यधिक प्रभावित रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के करीब आठ हजार घरों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को खाद्यान्न के पैकेट शुक्रवार को भेजे और कहा कि इस संक्रमण के खिलाफ सभी को मिलकर संघर्ष करना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को गुरुनानक विद्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष से हिंदपीढ़ी के सभी आठ हजार घरों के लिए 15 दिन के लिए खाद्यान्न, तेल, बिस्किट, साबुन आदि स्वयं रवाना किया।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री की ऐसी ही व्यवस्था बोकारो के कोविड-19 प्रभावित साड़म व अन्य क्षेत्रों के लिए भी शुरू हुई है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे घर पर ही रहें और निर्देशों का पालन करें।

सरकार विशेष रूप से खाद्यान्न का वितरण करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामुदायिक किचन, दीदी किचन, विशेष खाद्यान्न वितरण, स्वयं सेवी संस्थाओं व अन्य माध्यमों से जरूरतमंदों को भोजन एवं खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, प्रवासी मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से राशि प्रदान की जा रही है, दूध के पाउडर का वितरण भी जल्द प्रारंभ होगा।

लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर 1,634 और अफवाह और घृणा फैलाने को लेकर 89 लोग गिरफ्तार

झारखंड में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक कुल 828 प्राथमिकी दर्ज कर अब तक 1,634 लोग गिरफ्तार किये गये हैं, जबकि राज्य में इस दौरान अफवाह और घृणा फैलाने के मामलों में भी 89 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है।

राज्य पुलिस के प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुरारीलाल मीणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में फैलाये जा रहे अफवाहों और घृणा फैलाने के मामलों में भी अब तक 89 गिरफ्तारियां की गयी हैं। इनमें से अधिकतर मामले सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाझारखंडहेमंत सोरेनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया