लाइव न्यूज़ :

झारखंड CM हेमंत सोरेन ने कहा- मोदी सरकार ने अब देश की जनता और राज्यों को भगवान भरोसे छोड़ा

By भाषा | Updated: June 2, 2020 05:17 IST

हेमंत सोरेन ने दो टूक आरोप लगाया, ‘‘केन्द्र ने चार लॉकडाउन के बाद अब देश की जनता और राज्य सरकारों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। अब आने वाले समय में ही पता चलेगा कि देश की क्या स्थिति होगी?’’

Open in App
ठळक मुद्देसोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार ने भी तमाम नयी छूट लोगों को अपने व्यवसाय तथा धंधे के लिए दिये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में लगातार कभी 60, कभी 70 कभी 50 नये कोरोना वायरस संक्रमित मिल रहे हैं। अगर कहीं वह बाहर निकल कर घूमने लगे तो क्या होगा?’’ 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने चार लॉकडाउन के बाद अब देश की जनता और राज्य सरकारों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है जिसका परिणाम आने वाले समय में ही पता चलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में पांचवें लॉकडाउन अथवा अनलॉक-1 में झारखंड में दी जाने वाली रियायतों के बारे में यहां एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह आरोप लगाये। 

हेमंत सोरेन ने दो टूक आरोप लगाया, ‘‘केन्द्र ने चार लॉकडाउन के बाद अब देश की जनता और राज्य सरकारों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। अब आने वाले समय में ही पता चलेगा कि देश की क्या स्थिति होगी?’’ उन्होंने कहा, ‘‘समय समय पर केन्द्र सरकार तमाम दिशानिर्देश जारी कर रही है। हम केन्द्र सरकार के दिशानिर्देशों पर लगातार नजर रखे हुए हैं।’’ 

सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार ने भी तमाम नयी छूट लोगों को अपने व्यवसाय तथा धंधे के लिए दिये हैं लेकिन लॉकडाउन के नियमों के पालन की स्थिति को देखते हुए इन पर पुनर्विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में लगातार कभी 60, कभी 70 कभी 50 नये कोरोना वायरस संक्रमित मिल रहे हैं। अगर कहीं वह बाहर निकल कर घूमने लगे तो क्या होगा?’’ 

उन्होंने स्पष्ट किया कि आज राज्य में जो भी नयी छूट दी गयी है वह समाज के अनेक वर्गों की परेशानियों और तनाव को देखते हुए भी दी गयी है। लेकिन यदि संक्रमण इसी प्रकार बढ़ता रहा तो इन छूटों पर पुनर्विचार भी किया जा सकता है। 

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नये मामले

झारखंड में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 661 पर पहुंच गयी है । स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में सोमवार को संक्रमण के 26 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 661 पर पहुंच गयी। आज देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 661 संक्रमितों में से 461 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं। पिछले चैबीस घंटों में सरकारी प्रयोगशालाओं में कुल 2240 नमूनों की जांच हुई जिनमें 24 लोग संक्रमित पाये गये जबकि निजी प्रयोगशालाओं में 497 नमूनों की जांच में दो व्यक्ति संक्रमित पाये गये। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाझारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?