लाइव न्यूज़ :

कश्‍मीर में गुजरात से आए पर्यटक की कोरोना से मौत, चार दिन पहले पुणे की महिला टूरिस्‍ट ने तोड़ा था दम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 5, 2021 16:08 IST

जम्मू-कश्मीर में एक और पर्यटक के कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत की खबर आई है। ये पर्यटक गुजरात से आया था। पिछले हफ्ते भी एक पर्यटक की मौत कोरोना से हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात से आए 60 साल के पर्यटक की श्रीनगर के अस्पताल में कोरोना से मौतशख्स की एक दिन पहले एयरपोर्ट पर हुई जांच में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थीपिछले हफ्ते भी पुणे से आई महिला पर्यटक की कोरोना से मौत हो गई थी

जम्‍मू: कश्‍मीर में गुजरात से आए 60 साल के पर्यटक की कोरोना के कारण मौत हो गई है। पहले उसका टेस्ट पहले नेगेटिव था। इससे पहले पुणे के भी एक टूरिस्‍ट की मोत कोरोना के कारण कश्‍मीर में हो चुकी है।

श्रीनगर के सीडी अस्पताल में सोमवार तड़के गुजरात के पर्यटक की मौत हुई। कोरोना के लक्षण देखे जाने के बाद उसका टेस्ट करवाया गया। पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे 2 अप्रैल को सीडी अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कर लिया गया।

हैरानी की बात यह है कि एक दिन पहले ही श्रीनगर पहुंचने पर उसका एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट किया गया था, जो नेगेटिव आया था। मौत की पुष्टि करते हुए सीडी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि जब मरीज को अस्पताल में लाया गया तो उसे सांस की दिक्कत हो रही थी। जांच करने पर वह कोविड-19 निमोनिया से पीड़ित था। इलाज के दौरान सोमवार तड़के उसने अंतिम सांस ली।

गत बुधवार को भी कश्मीर घाटी में एक अन्य महिला पर्यटक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। पुणे महाराष्ट्र की रहने वाली वह महिला भी एयरपोर्ट पर की गई कोरोना जांच में नेगेटिव पाई गई थी। हालांकि उसकी मृत्यु के बाद उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था।

चिंता की बात यह है कि कश्‍मीर में घूमने के लिए दूसरे राज्यों से पहुंच रहे पर्यटक एयरपोर्ट में लिए जा रहे टेस्ट में पहले तो नेगेटिव पाए जा रहे हैं परंतु बाद में उनमें कोरोना का लक्षण देखने को मिल रहे हैं। 

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कुछ और पर्यटक भी ऐसे हैं जो सीडी अस्पताल और जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल में भर्ती हैं। वे भी एयरपोर्ट पर कोरोना जांच में नेगेटिव पाए गए थे। 

उन्होंने यह भी बताया कि जो पर्यटक हाईवे के रास्ते घाटी पहुंच रहे हैं, उनमें से कई लोगों की जांच ही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी एक बार फिर अपने पसारने लगी है। ऐसे में ये लापरवाही गंभीर परिणाम ला सकती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा