लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: सत्येंद्र जैन बोले- पूरी दिल्ली नहीं है कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट

By भाषा | Updated: April 25, 2020 20:32 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 92 कोरोना वायरस हॉटस्पॉट हैं लेकिन पूरा शहर हॉटस्पॉट नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे27 अप्रैल को विशेषज्ञों की समीक्षा बैठक से पहले प्रतिबंधों में कोई ढील नहीं दी जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी में 92 कोरोना वायरस हॉटस्पॉट हैं लेकिन पूरा शहर हॉटस्पॉट नहीं है।

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 92 कोरोना वायरस हॉटस्पॉट हैं लेकिन पूरा शहर हॉटस्पॉट नहीं है।

जैन इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन में छूट देने पर विचार कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन सामान्य रूप से जारी रहेगा और 27 अप्रैल को विशेषज्ञों की समीक्षा बैठक से पहले प्रतिबंधों में कोई ढील नहीं दी जाएगी। 

जैन ने कहा, ‘‘दिल्ली में 92 कोरोना वायरस हॉटस्पॉट हैं। शहर का कोई पूरा जिला या पूरा शहर हॉटस्पॉट नहीं है।’’ स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले जिस दर से दोगुने हो रहे हैं, वह अब पहले की तुलना में कम हो गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 2,514 मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को कोविड-19 के 138 मरीज सामने आए। मंत्री ने कहा कि कुल मामलों में से 857 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 53 की मौत हो चुकी है। 29 मरीज आईसीयू में हैं। 

प्लाज्मा थेरेपी के परीक्षणों पर जैन ने कहा, ‘‘हमने इसे छह रोगियों पर आजमाया है। दो रोगियों पर चार दिन पहले परीक्षण किया गया, दो पर गुरुवार को और दो पर शुक्रवार को परीक्षण किया है। जिनकी इससे थेरेपी चार दिन पहले की गई वे लोग लगभग ठीक हो चुके हैं। परिणाम उत्साहजनक हैं।’’ 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात एक नया आदेश जारी किया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सभी दुकानों को खोलने की अनुमित दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, ‘‘शहरी क्षेत्रों में, मोहल्ले, पास-पड़ोस की सभी दुकानें और आवासीय परिसरों में स्थित दुकानों को खोलने की अनुमति है। बाजारों/बाजार परिसरों और शॉपिंग मॉल में दुकानें खोलने की अनुमति नहीं है।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया