लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः जांच संख्या 4.33 करोड़ के पार, 34 प्रतिशत तीन राज्यों-तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में

By भाषा | Updated: September 1, 2020 21:16 IST

मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को पिछले 24 घंटों में 10,16,920 जांच की गईं जिससे अब तक हुई कोविड-19 जांच की संख्या बढ़कर 4,33,24,834 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र के नेतृत्व वाली रणनीति के तहत उठाए जा रहे बेहतर कदमों के चलते स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजांच क्षमता 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है और प्रति 10 लाख की आबादी पर भी जांच संख्या बढ़कर 31,394 हो गई है।22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच क्षमता राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र ने कुल जांच संख्या में से सर्वाधिक, 34 प्रतिशत नमूनों की जांच की है।

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 की जांच संख्या 4.33 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है और पिछले दो सप्ताह में 1.22 करोड़ नमूनों की जांच हुई है।

इसने कहा कि अब तक जितनी जांच हुई हैं, उनमें से सर्वाधिक, लगभग 34 प्रतिशत तीन राज्यों-तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हुई हैं। मंत्रालय ने रेखांकित किया कि भारत में प्रतिदिन के हिसाब से जांच क्षमता 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है और प्रति 10 लाख की आबादी पर भी जांच संख्या बढ़कर 31,394 हो गई है।

इसने कहा कि 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच क्षमता राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को पिछले 24 घंटों में 10,16,920 जांच की गईं जिससे अब तक हुई कोविड-19 जांच की संख्या बढ़कर 4,33,24,834 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र के नेतृत्व वाली रणनीति के तहत उठाए जा रहे बेहतर कदमों के चलते स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसने कहा कि पिछले दो सप्ताह में ही 1,22,66,514 नमूनों की जांच की गई है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया, ‘‘राज्य और केंद्रशासित प्रदेश उत्तरोत्तर अपनी जांच क्षमता में वृद्धि कर रहे हैं। तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र ने कुल जांच संख्या में से सर्वाधिक, 34 प्रतिशत नमूनों की जांच की है।’’ हर सप्ताह जांच संख्या में सतत वृद्धि हो रही है। जांच संख्या में जनवरी के पहले सप्ताह के मुकाबले चार गुना वृद्धि हुई है। देशभर में प्रयोगशलाओं की संख्या में वृद्धि और सुगम जांच सुविधा के चलते जांच क्षमता में यह बढ़ोतरी हुई है।

मंत्रालय द्वारा साझा किए गए डेटा के अनुसार, ‘‘प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच संख्या बढ़कर 31,394 हो गई है।’’ मंत्रालय ने कहा कि गोवा में प्रति 10 लाख की आबादी पर 1,30,091 नमूनों की जांच हो रही है। इसके बाद दिल्ली में 85,923, आंध्र प्रदेश में 65,078, तमिलनाडु में 59,923, असम में 44,404, कर्नाटक में 44,061, पंजाब में 34,815 और महाराष्ट्र में प्रति 10 लाख की आबादी पर 32,723 नमूनों की जांच हो रही है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 69,921 नए मरीज सामने आने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 36,91,166 हो गई है तथा इस अवधि में 819 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 65,288 हो गई है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनातमिलनाडुउत्तर प्रदेश में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव