लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 4174 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: April 2, 2021 23:38 IST

Open in App

रायपुर, दो अप्रैल छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 4174 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 3,57,978 हो गई है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 52 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 893 लोगों ने गृह पृथक-वास पूरा किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 43 मरीजों की मौत हुई है और इनमें से पिछले 24 घंटे के दौरान 33 लोगों की तथा पिछले दिनों 10 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया बताया कि आज संक्रमण के 4174 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 1405, दुर्ग से 964, राजनांदगांव से 241, बालोद से 80, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 60, धमतरी से 108, बलौदाबाजार से 67, महासमुंद से 188, गरियाबंद से 81, बिलासपुर से 244, रायगढ़ से 103, कोरबा से 112, जांजगीर चांपा से 66, मुंगेली से 12, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 21, सरगुजा से 145, कोरिया से 41, सूरजपुर से 74, बलरामपुर से आठ, जशपुर से 65, बस्तर से नौ, कोंडागांव से तीन, दंतेवाड़ा से चार, सुकमा से दो, कांकेर से 40, नारायणपुर से सात, बीजापुर से दो तथा अन्य राज्य दो मामले हैं।

अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,57,978 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,21,873 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 31,858 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 4247 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 68,404 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 930 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि राज्य में आठ मरीजों ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन एन440के की पुष्टि की गई है।

सिंहदेव ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले दिनों कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से आठ मरीजों में नए स्ट्रेन चिन्हांकित किया गया है। हालांकि केंद्र सरकार और वैज्ञानिकों ने इसे गंभीर स्थिति नहीं बताया है।

इधर राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कलेक्टर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन का फैसला कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर