लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 321 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: January 26, 2021 23:08 IST

Open in App

रायपुर, 26 जनवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 321 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,97,429 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को तीन लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित नौ लोगों की मौत हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को संक्रमण के 321 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 102, दुर्ग से 44, राजनांदगांव से 16, बालोद से छह, बेमेतरा से दो, कबीरधाम से सात, धमतरी से पांच, बलौदाबाजार से 13, महासमुंद से 35, बिलासपुर से 33, रायगढ़ से 25 मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर, 2020 के बाद ब्रिटेन से से आए छह यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों के नमूनों को उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित लैब भेजा गया था। इनमें से तीन नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें वायरस के नए स्वरूप की रिपोर्ट निगेटिव है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,97,429 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,88,764 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 5021 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3644 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55,915 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 766 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र