लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 3162 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: March 27, 2021 22:43 IST

Open in App

रायपुर, 27 मार्च छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 3162 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,37,940 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 71 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 440 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 11 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 3162 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 796, दुर्ग से 1128, राजनांदगांव से 222, बालोद से 77, बेमेतरा से 124, कबीरधाम से 31, धमतरी से 34, बलौदाबाजार से 53, महासमुंद से 92, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 137, रायगढ़ से 37, कोरबा से 52, जांजगीर-चांपा से 24, मुंगेली से नौ, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 15, सरगुजा से 83, कोरिया से 49, सूरजपुर से 54, बलरामपुर से तीन, जशपुर से 51, बस्तर से 20, कोंडागांव से 24, दंतेवाड़ा से नौ, सुकमा से एक, कांकेर से 21, नारायणपुर से चार और अन्य राज्य से एक मामला शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,37,940 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,16,043 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि राज्य में 17,836 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 4061 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, रायपुर जिले में सबसे अधिक 62,840 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 870 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो