लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 3108 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: March 30, 2021 22:43 IST

Open in App

रायपुर, 30 मार्च छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 3108 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद प्रदेश में महामारी से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,44,624 हो गई है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य में मंगलवार को 42 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 945 लोगों ने गृह पृथक-वास पूरा किया । उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 35 मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 29 लोगों की जबकि इससे पहले छह अन्य लोगों की मौत हुई ।

अधिकारी ने बताया कि आज संक्रमण के 3108 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 728, दुर्ग से 769, राजनांदगांव से 245, बालोद से 114, बेमेतरा से 200, कबीरधाम से 51, धमतरी से 78, बलौदाबाजार से 50, महासमुंद से 119, बिलासपुर से 163, रायगढ़ से 69, कोरबा से 108, जांजगीर चांपा से 76, मुंगेली से 29, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 14, सरगुजा से 53, कोरिया से 19, सूरजपुर से 53, बलरामपुर से 10, जशपुर से 36, बस्तर से 27, कोंडागांव से पांच, दंतेवाड़ा से छह, सुकमा से दो, कांकेर से 47, नारायणपुर से दो और बीजापुर से दो मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,44,624 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि 3,18,436 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22,057 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 4131 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?