लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 279 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: February 26, 2021 21:47 IST

Open in App

रायपुर, 26 फरवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 279 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,12,179 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 19 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित छह मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 279 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 59, दुर्ग से 62, राजनांदगांव से 12, बालोद से एक, बेमेतरा से दो, कबीरधाम से तीन, धमतरी से 10, बलौदाबाजार से एक, महासमुंद से नौ, गरियाबंद से चार, बिलासपुर से 24, रायगढ़ से पांच, कोरबा से छह, जांजगीर-चांपा से तीन, मुंगेली से एक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से चार, सरगुजा से 17, कोरिया से 22, सूरजपुर से छह, बलरामपुर से दो, जशपुर से 17, बस्तर से तीन, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से एक और कांकेर से तीन मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,12,179 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,05,524 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 2827 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3828 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55450 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 807 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण