लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 216 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: March 2, 2021 23:10 IST

Open in App

रायपुर, दो मार्च छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 216 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 3,13,032 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 19 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 173 लोगों ने गृह पृथक-वास पूरा किया है । राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 216 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 68, दुर्ग से 23, राजनांदगांव से 14, बेमेतरा से पांच, कबीरधाम से पांच, धमतरी से 19, बलौदाबाजार से आठ, महासमुंद से दो, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से दो, कोरबा से 14, जांजगीर—चांपा से चार, मुंगेली से तीन, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से पांच, कोरिया से दो, सूरजपुर से आठ, जशपुर से आठ, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से छह, कांकेर से दो तथा बीजापुर से एक मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,13,032 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 306352 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि प्रदेश में 2836 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3844 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55717 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 807 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल