लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में और 1890 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 29, 2020 00:07 IST

Open in App

रायपुर, 28 नवंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1890 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,34,725 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 143 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 2107 लोगों ने होम आइसोलेशन पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 13 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1890 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 186, दुर्ग से 117, राजनांदगांव से 78, बालोद से 64, बेमेतरा से 71, कबीरधाम से 27, धमतरी से 50, बलौदाबाजार से 69, महासमुंद से 77, गरियाबंद से 33, बिलासपुर से 118, रायगढ़ से 124, कोरबा से 356, जांजगीर—चांपा से 146, मुंगेली से 14, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से दो, सरगुजा से 61, कोरिया से 52, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से 14, जशपुर से 32, बस्तर से 30, कोंडागांव से 31, दंतेवाड़ा से 29, सुकमा से दो, कांकेर से 27, नारायणपुर से एक, बीजापुर से 42 तथा अन्य राज्य से तीन मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रिमत हुए लोगों में कोरबा जिले के कटघोरा उपजेल के 98 कैदी भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए 138 कैदियों के नमूनों की जांच कराई गई थी। जिसमें 98 कैदी संक्रमित पाए गए है। संक्रमित कैदियों को जेल में ही अलग रखकर इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,34,725 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,10,917 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 20,978 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 2830 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 46,187 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 652 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे