छत्तीसगढ़ में 1,829 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 24, 2020 23:05 IST2020-11-24T23:05:36+5:302020-11-24T23:05:36+5:30

Coronavirus infection confirmed in 1,829 more people in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में 1,829 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में 1,829 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

रायपुर, 24 नवंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,829 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,27,326 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 121 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 706 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 15 और लोगों की मौत हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मंगलवार को संक्रमण के 1,829 नए मामले सामने आए, जिनमें रायपुर जिले से 220, दुर्ग से 130, राजनांदगांव से 155, बालोद से 98, बेमेतरा से 35, कबीरधाम से 36, धमतरी से 58, बलौदाबाजार से 93, महासमुंद से 92, गरियाबंद से 26, बिलासपुर से 119, रायगढ़ से 167, कोरबा से 153, जांजगीर—चांपा से 149, मुंगेली से 29, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से पांच, सरगुजा से 43, कोरिया से 20, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 17, जशपुर से 35, बस्तर से 25, कोंडागांव से नौ, दंतेवाड़ा से 29, सुकमा से 12, कांकेर से 30, नारायणपुर से तीन, बीजापुर से 10 तथा अन्य राज्य से तीन मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,27,326 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद 2,01,744 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं और 22,815 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में संक्रमित 2,767 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 45,361 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 645 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Coronavirus infection confirmed in 1,829 more people in Chhattisgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे