लाइव न्यूज़ :

1,753 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 26, 2020 23:44 IST

Open in App

रायपुर, 26 नवंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,753 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,30,956 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 105 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,447 लोगों ने घर में पृथक-वास पूरा किया। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 17 और लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण के 1,753 नए मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 219, दुर्ग से 169, राजनांदगांव से 136, बालोद से 100, बेमेतरा से 48, कबीरधाम से 39, धमतरी से 53, बलौदाबाजार से 79, महासमुंद से 59, गरियाबंद से 13, बिलासपुर से 149, रायगढ़ से 167, कोरबा से 120, जांजगीर—चांपा से 60, मुंगेली से 17, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से सात, सरगुजा से 70, कोरिया से 33, सूरजपुर से 40, बलरामपुर से 47, जशपुर से सात, बस्तर से 24, कोंडागांव से 31, दंतेवाड़ा से 36, कांकेर से 15, नारायणपुर से एक, बीजापुर से 11 तथा अन्य राज्य से तीन मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,30,956 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 2,04,198 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं और 23,957 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में संक्रमित 2,801 लोगों की मौत हो गई है।

राज्य में रायपुर जिले में सबसे अधिक (45,775) लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 648 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया