लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 1721 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 11, 2020 23:21 IST

Open in App

रायपुर, 11 नवंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1721 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,05,923 हो गई है।

राज्य में बुधवार को 187 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1626 लोगों ने घरों में ही पृथक-वास पूरा किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित आठ लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 1721 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 144, दुर्ग से 97, राजनांदगांव से 123, बालोद से 67, बेमेतरा से 71, कबीरधाम से 56, धमतरी से 70, बलौदाबाजार से 69, महासमुंद से 90, गरियाबंद से 38, बिलासपुर से 125, रायगढ़ से 164, कोरबा से 168, जांजगीर-चांपा से 130, मुंगेली से 30, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से चार, सरगुजा से 53, कोरिया से 13, सूरजपुर से 22, बलरामपुर से 10, जशपुर से नौ, बस्तर से 29, कोंडागांव से 60, दंतेवाड़ा से 17, सुकमा से नौ, कांकेर से 34, नारायणपुर से एक, बीजापुर से 12 तथा अन्य राज्य से छह मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,05,923 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 1,83,190 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 20,226 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 2507 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 42,901 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 624 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल