लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 169 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: February 14, 2021 22:42 IST

Open in App

रायपुर, 14 फरवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 169 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,09,099 हो गई है।

राज्य में रविवार को 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 148 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आज संक्रमण के 169 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 48, दुर्ग से 41, राजनांदगांव से नौ, बालोद से एक, बेमेतरा से तीन, कबीरधाम से दो, धमतरी से चार, बलौदाबाजार से एक, महासमुंद से पांच, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 11, रायगढ़ से नौ, कोरबा से चार, जांजगीर चांपा से एक, सरगुजा से 12, कोरिया से तीन, सूरजपुर से छह, जशपुर से एक, बस्तर से तीन, कांकेर से दो और अन्य राज्य से एक मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,09,099 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,02,069 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3258 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3772 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,597 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 793 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर