लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 1,615 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 14, 2020 22:58 IST

Open in App

रायपुर, 14 दिसंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,615 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,58,635 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 171 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,269 लोगों की घर में पृथक-वास की अवधि पूरी हुई। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 16 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1,615 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 211, दुर्ग से 150, राजनांदगांव से 90, बालोद से 98, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 15, धमतरी से 41, बलौदाबाजार से 103, महासमुंद से 69, गरियाबंद से 12, बिलासपुर से 133, रायगढ़ से 116, कोरबा से 106, जांजगीर चांपा से 155, मुंगेली से 14, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 12, सरगुजा से 57, कोरिया से 35, सूरजपुर से 36, बलरामपुर से 33, जशपुर से 21, बस्तर से 13, कोंडागांव से 30, दंतेवाड़ा से आठ, सुकमा से दो, कांकेर से 16, बीजापुर से दो और अन्य राज्य से चार मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,58,635 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,36,588 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं और 18,931 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित कुल 3,116 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में संक्रमण के सबसे अधिक 49,336 मामले हैं। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 691 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए