लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 1583 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 5, 2020 22:21 IST

Open in App

रायपुर, पांच दिसंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1583 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,45,580 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 178 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1080 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 21 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1583 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 229, दुर्ग से 128, राजनांदगांव से 73, बालोद से 90, बेमेतरा से 45, कबीरधाम से 49, धमतरी से 55, बलौदाबाजार से 82, महासमुंद से 67, गरियाबंद से 38, बिलासपुर से 87, रायगढ़ से 138, कोरबा से 85, जांजगीर-चांपा से 122, मुंगेली से 17, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से नौ, सरगुजा से 78, कोरिया से 29, सूरजपुर से 27, बलरामपुर से 12, जशपुर से 12, बस्तर से 23, कोंडागांव से 25, दंतेवाड़ा से 21, सुकमा से सात, कांकेर से 26, बीजापुर से सात तथा अन्य राज्य से दो मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,45,580 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 2,23,070 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 19,533 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक वायरस से संक्रमित 2977 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 47,602 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 670 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो