लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ में 1555 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 3, 2020 23:35 IST

Open in App

रायपुर, तीन दिसंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1555 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,42,418 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

राज्य में बृहस्पतिवार को 174 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1599 लोगों ने गृह पृथक-वास पूरा कर लिया है । प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित 17 लोगों की मौत हो चुकी है ।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1555 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 229, दुर्ग से 117, राजनांदगांव से 101, बालोद से 76, बेमेतरा से 46, कबीरधाम से 12, धमतरी से 48, बलौदाबाजार से 68, महासमुंद से 47, गरियाबंद से 19, बिलासपुर से 109, रायगढ़ से 112, कोरबा से 112, जांजगीर—चांपा से 79, मुंगेली से 19, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से सात, सरगुजा से 46, कोरिया से 40, सूरजपुर से 65, बलरामपुर से 24, जशपुर से 36, बस्तर से 21, कोंडागांव से 43, दंतेवाड़ा से 22, सुकमा से पांच, कांकेर से 41, नारायणपुर से दो, बीजापुर से छह तथा अन्य राज्य से तीन मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,42,418 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,20,177 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 19,300 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 2941 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 47,177 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 667 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों