लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 1423 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: March 29, 2021 22:52 IST

Open in App

रायपुर, 29 मार्च छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1423 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,516 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 19 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 400 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 18 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1423 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 442, दुर्ग से 509, राजनांदगांव से 73, बालोद से 25, बेमेतरा से 38, कबीरधाम से 11, धमतरी से पांच, बलौदाबाजार से 10, महासमुंद से 40, बिलासपुर से 95, रायगढ़ से सात, कोरबा से 13, मुंगेली से चार, गौरेला पेंड्रा मरवाही से पांच, सरगुजा से 56, कोरिया से छह, सूरजपुर से सात, बलरामपुर से नौ, जशपुर से 32, बस्तर से 18, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से एक और कांकेर से 16 मामले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,41,516 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,17,239 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 20,181 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 4096 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 63,653 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 881 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू