लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 1021 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि, 16 की मौत

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:52 IST

Open in App

रायपुर, पांच जनवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1021 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,84,536 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 118 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1374 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमित 16 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 1021 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 231, दुर्ग से 103, राजनांदगांव से 83, बालोद से 48, बेमेतरा से 16, कबीरधाम से 12, धमतरी से 44, बलौदाबाजार से 27, महासमुंद से 29, गरियाबंद से 10, बिलासपुर से 57, रायगढ़ से 54, कोरबा से 40, जांजगीर चांपा से 25, मुंगेली से आठ, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से तीन, सरगुजा से 62, कोरिया से 30, सूरजपुर से 45, बलरामपुर से 25, जशपुर से 29, बस्तर से छह, कोंडागांव से चार, दंतेवाड़ा से तीन, सुकमा से तीन, कांकेर से 23 और बीजापुर से एक मरीज शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से आए यात्रियों की संख्या 65 है। इनमें से 53 यात्रियों का नमूना कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया। वहीं, 12 यात्री राज्य से बाहर अन्य स्थानों में हैं।

उन्होंने बताया कि 47 यात्रियों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। छह यात्री संक्रमित पाए गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

आरटी-पीसीआर परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों के नमूने उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,84,536 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,71,988 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि राज्य में 9,111 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3437 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 53,557 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 731 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया