लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1,000 पार, प्रवासियों की वापसी के साथ ही बढ़े केस

By भाषा | Updated: May 16, 2020 05:40 IST

राज्य में ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ और अन्य वाहनों से प्रवासियों की वापसी के साथ ही संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 1,018 हो गये। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि एक 26 वर्षीय युवती के संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही पटना जिले में संक्रमण का 100वां मामला सामने आया।

बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 1,018 हो गये। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि एक 26 वर्षीय युवती के संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही पटना जिले में संक्रमण का 100वां मामला सामने आया।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल सात मरीजों (पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढ़ी जिले में एक—एक मरीज) की मौत हो चुकी है। राज्य में 22 मार्च को पहले दो मामले सामने आए थे और 19 अप्रैल तक ये मामले 100 से अधिक हो चुके थे।

राज्य में ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ और अन्य वाहनों से प्रवासियों की वापसी के साथ ही संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि हुई है।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चार मई से 15 मई (सुबह 10 बजे) के बीच 358 प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि दो मई को पहली ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ राज्य के दानापुर पहुंची और तब से लेकर अब तक 2.46 लाख लोग राज्य आ चुके हैं।

नालंदा में सेवारत 2017 बैच के एक आईएएस अधिकारी के संक्रमित होने की मंगलवार को पुष्टि हुई थी। राज्य में 32 पुलिसकर्मियों के भी संक्रमित होन की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहार में कोरोनाबिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं