लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित सपा सांसद आजम खान, उनके बेटे को लखनऊ के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया

By भाषा | Updated: May 9, 2021 19:14 IST

Open in App

सीतापुर (उत्तर प्रदेश), नौ मई सीतापुर के जिला कारागार में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गये समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान को रविवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

सीतापुर के मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) मधु गैरोला सहित जिला अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने आज शाम आजम खान का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जेल प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन भी आजम खान को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाने पर राजी हो गया।

सीतापुर जिला कारागार के डिप्‍टी जेलर ओंकार पांडेय ने बताया कि आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला की 30 अप्रैल को आरटीपीसीआर जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। एक सप्ताह पहले दो मई को प्रशासन ने बेहतर इलाज के लिए आजम खान को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी लेकिन उन्होंने सीतापुर जेल से बाहर जाने से इंकार कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि जमीन हथियाने, अतिक्रमण और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में आजम खान अपने बेटे के साथ फरवरी 2020 से ही जिला कारागार सीतापुर में बंद हैं। उनकी पत्नी को दिसंबर 2020 में अदालत ने जमानत दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र