लाइव न्यूज़ :

देश की पहली कोविड रोगी एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित, वुहान यूनिवर्सिटी से मेडिकल की कर रही है पढ़ाई

By अभिषेक पारीक | Updated: July 13, 2021 16:37 IST

देश की पहली कोरोना रोगी को एक बार फिर संक्रमण हो गया है। देश में कोरोना से संक्रमित होने का पहला मामला एक मेडिकल छात्रा का था, जो पिछले साल जनवरी में चीन के वुहान से केरल के त्रिशूर लौटी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की पहली कोरोना रोगी को एक बार फिर संक्रमण हो गया है। देश में कोरोना से संक्रमित होने का पहला मामला एक मेडिकल छात्रा का था। छात्रा पिछले साल जनवरी में चीन के वुहान से केरल के त्रिशूर लौटी थीं। 

देश की पहली कोरोना रोगी को एक बार फिर संक्रमण हो गया है। देश में कोरोना से संक्रमित होने का पहला मामला एक मेडिकल छात्रा का था, जो पिछले साल जनवरी में चीन के वुहान से केरल के त्रिशूर लौटी थीं। यह छात्रा एक बार फिर से कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है। 

त्रिशूर डीएमओ डॉ. केजे रीना के मुताबिक, छात्रा की आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि उसका एंटीजन टेस्ट नेगेटिव रहा था। छात्रा में कोरोना संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है। कोरोना से फिर संक्रमित होने के बाद से छात्रा अपने घर पर ही है। 

चिकित्सा अधिकारियो के मुताबिक, छात्रा हवाई यात्रा कर दिल्ली जाना चाहती थी। इसके लिए उसका कोविड टेस्ट हुआ था। हालांकि एक बार फिर उसे कोविड पॉजिटिव पाया गया। 

हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि उसमें कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं। 

चीन के वुहान से लौटने के बाद छात्रा अपने घर पर ही है और पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लासेज पर निर्भर है। 

गौरतलब है कि 30 जनवरी 2020 को वुहान विश्वविद्यालय की मेडिकल की तृतीय वर्ष की छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। सेमेस्टर अवकाश के बाद घर लौटने के पश्चात वह देश की पहली कोविड-19 रोगी बन गई थी।

त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब तीन सप्ताह के इलाज के बाद दो बार उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके साथ ही संक्रमण से उसके उबरने की पुष्टि हुई और 20 फरवरी 2020 को उसे छुट्टी दे दी गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं