लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: मोदी सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा- विदेशों में भारतीयों को नहीं होगी कोई समस्या

By भाषा | Updated: March 30, 2020 22:25 IST

Coronavirus: केंद्र सरकार के वकील जसमीत सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में भारत के नागरिकों को जरूरत पड़ने पर उपयुक्त मेडिकल एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किए गए हैं।

Open in App

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि इसके नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण उसका कोई नागरिक किसी भी देश में किसी समस्या का सामना नहीं करे। न्यायमूर्ति संजीव सचदेव और न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ को केंद्र के वकील ने सूचित किया कि विदेश मंत्रालय ने उन्हें जानकारी दी है कि बांग्लादेश के जिन मेडिकल कॉलेजों में भारतीय छात्र रुके हुए हैं उनसे आग्रह किया गया है कि कम से कम एक मेस खुला रहे जो छात्रों को भेजन मुहैया करा सकें।

केंद्र सरकार के वकील जसमीत सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में भारत के नागरिकों को जरूरत पड़ने पर उपयुक्त मेडिकल एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए इस उद्देश्य से नोडल अधिकारियों की एक सूची वेबसाइट पर डाली गई है और किसी समस्या की स्थिति में उनसे संपर्क किया जा सकता है।

अदालत याचिकाकर्ता वकील गौरव कुमार बंसल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई कि बांग्लादेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिये कदम उठाए जाएं।

अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख तीन अप्रैल तय की और केंद्र से स्थिति रिपोर्ट दायर करने के लिए कहा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली हाईकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह