लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है भारतीय सेना, बस सरकार से आदेश मिलने की देर

By भाषा | Updated: May 2, 2020 05:41 IST

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जो भी सहायता की आवश्यकता है, हम उसे पूरा करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देदेश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सशस्त्र बल खाड़ी के देशों और अन्य क्षेत्रों में फंसे हजारों भारतीयों को स्वदेश वापस लाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। सेना ने मिशन के लिए विमान और नौसैनिक जहाजों को तैयार रखा है। सरकार कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है।

देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सशस्त्र बल खाड़ी के देशों और अन्य क्षेत्रों में फंसे हजारों भारतीयों को स्वदेश वापस लाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

सेना ने मिशन के लिए विमान और नौसैनिक जहाजों को तैयार रखा है। सरकार कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जो भी सहायता की आवश्यकता है, हम उसे पूरा करेंगे।’’

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि मालवाहक विमान का एक बेड़ा बिल्कुल तैयार है और सरकार जो भी कार्य सौंपेगी, वायु सेना उसे करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि नौसेना भी विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाभारतीय सेनाभारतीय नौसेनाइंडियन एयर फोर्सबिपिन रावतइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह