लाइव न्यूज़ :

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 40134 नए मामले आए सामने, 422 की मौत, एक्टिव केस भी बढ़े

By विनीत कुमार | Updated: August 2, 2021 10:01 IST

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामले एक बार फिर 40 हजार से अधिक आए हैं। वहीं एक्टिव केस अब बढ़कर एक बार फिर 4 लाख 13 हजार के पार पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 24 हजार 773 हो गई है।एक समय चार लाख से नीचे जाते नजर आ रहे एक्टिव केसों की संख्या भी अब बढ़कर 4 लाख 13 हजार 718 हो गई है।देश में कुल 47 करोड़ 22 लाख 23 हजार 639 वैक्सीन के डोज अब तक लगाए जा चुके हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 40 हजार 134 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में 422 लोगों की मौत हो गई है। ये लगातार छठा दिन है जब देश में 40 हजार से अधिक नए कोरोना केस देश में सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 36 हजार 946 ठीक भी हुए हैं।

ऐसे में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या देश में अब बढ़कर 3 करोड़ 8 लाख 57 हजार 467 पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या भी अब बढ़कर 4 लाख 24 हजार 773 हो गई है। देश में पिछले साल से अब तक कोरोना से कुल 3 करोड़ 16 लाख 95 हजार 958 लोग संक्रमित हुए हैं।

वहीं, एक्टिव केस अब बढ़कर 4 लाख 13 हजार 718 पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन के 17 लाख 6 हजार 598 डोज भी दिए गए हैं। ऐसे में अब तक देश में कुल 47 करोड़ 22 लाख 23 हजार 639 वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं।

केरल समेत ये पांच राज्य बढ़ा रहे चिंता

देश में जिन पांच राज्यों से पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे अधिक केस आए हैं, उसमें केरल एक बार फिर शीर्ष पर है। यहां से 20 हजार 728 नए मामले मिले हैं। वहीं, महाराष्ट्र से 6479 नए केस सामने आए हैं।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश से 2287 केस और तमिलनाडु से 1990 मामले सामने आए हैं। कर्नाटक से भी 1875 नए केस आए हैं। देश में सामने आए कुल नए मामलों में से 83.12 प्रतिशत इन्हीं पांच राज्यों से हैं। इसमें अकेले केरल से 51.65 प्रतिशत केस हैं।

मृतकों की बात करें तो सबसे अधिक मौतें पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में हुई हैं। यहां 157 लोगों की जान कोरोना से रविवार को चली गई। वहीं ओडिशा दूसरे स्थान पर है, जहां 64 लोगों की मौत हुई। इस बीच भारत में रिकवरी रेट में भी कमी आई है और अब ये 97.35 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया