लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना से 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3645 लोगों की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या 30 लाख के पार

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2021 10:21 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 3 लाख 79 हजार से अधिक नए मामले आए हैं। वहीं, 3600 से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 4 हजार 832 हुआभारत में एक दिन में पहली बार कोरोना से 3600 से ज्यादा लोगों की गई जानअब तक 15 करोड़ 20 हजार 648 लोगों को देश में लगाया गया है कोरोना रोधी टीका

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3 लाख 79 हजार 257 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 3645 लोगों की मौत भी इस दौरान हुई है। एक दिन में ये भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हैं।

इससे पहले बुधवार को आई अपडेट में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 3293 लोगों की मौत की बात कही गई थी। साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी 2 लाख के पार चला गया था। मंत्रालय की ओर से गुरुवार को आए ताजा अपडेट के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2 लाख 4 हजार 832 हो गई है। 

भारत में कोरोना एक्टिव केस 30 लाख के पार

भारत में सामने आए नए मामलों के बाद देश में अब तक कुल 1 करोड़ 83 लाख 76 हजार 524 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें डेढ़ करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 69 हजार डिस्चार्ज हुए हैं।

इस बीच कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या देश में पहली बार 30 लाख के पार चली गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 30 लाख 84 हजार 814 हो गई है। वहीं, 15 करोड़ 20 हजार 648 लोगों को अब तक देश में कोरोना रोधी टीका लगाया गया है। 

भारत में पिछले करीब एक हफ्ते से रोज तीन लाख से अधिक नए कोरोना केस आ रहे हैं। वहीं 15 अप्रैल से ही 2 लाख से अधिक केस देश में दर्ज हो रहे हैं। इस बीच अस्पतालों में बेड की कमी, मेडिकल ऑक्सीजन की कमी, दवाईयों की कमी आदि भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

इस बीच एक मई से देश में सभी व्यस्क कोरोना का टीका लगावा सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी 28 अप्रैल से शुरू हो गई है। पहले ही दिन 1.33 करोड़ लोगों ने कोविन वेबसाइट पर जाकर टीकाकरण के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया