Coronavirus: भारत के हर राज्य के कोरोना हेल्पलाइन नंबर की सूची, यहां से हासिल करें सभी जरूरी जानकारी
By विनीत कुमार | Updated: April 16, 2021 13:04 IST2021-04-16T12:42:05+5:302021-04-16T13:04:42+5:30
भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हेल्पलाइन नंबर हम यहां बता रहे हैं। इसकी मदद से आप जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर (फाइल फोटो
कोरोना संक्रमण की भारत में दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। देश में रोज नए मामलों में तेजी से वृद्धि जारी है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। भारत में गुरुवार को ही कोरोना संक्रमण के 2 लाख 17 हजार से अधिक मामले सामने आए। वहीं 1185 लोगों की मौत हुई।
ये लगातार दूसरा दिन है जब भारत में कोरोना के दो लाख से अधिक केस पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख 74 हजार 308 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी 15 लाख के पार चली गई है।
इस बेहद खराब हालात के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इससे लोगों को बीमारी के बारे में जानकारी सहित अस्पतालों में बेड्स की उपलब्धता, वेंटिलेटर और दूसरे चीजों के बारे में अहम जानकारी दी जा रही है। आप भी चाहें तो इन हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं। हम यहां पूरी लिस्ट दे रहे हैं।
केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर- 91-11-23978046
टॉल फ्री नंबर- 1075
Coronavirus: भारत में अन्य राज्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर
| राज्य | हेल्पलाइन नंबर |
| आंध्र प्रदेश | 0866-2410978 |
| अरुणाचल प्रदेश | 9436055743 |
| असम | 6913347770 |
| बिहार | 104 |
| छत्तीसगढ़ | 104 |
| गोवा | 104 |
| गुजरात | 104 |
| हरियाणा | 8558893911 |
| हिमाचल प्रदेश | 104 |
| झारखंड | 104 |
| कर्नाटक | 104 |
| केरल | 0471-2552056 |
| मध्य प्रदेश | 104 |
महाराष्ट्र | 020-26127394 |
| मणिपुर | 3852411668 |
| मेघालय | 108 |
| मिजोरम | 102 |
| नागालैंड | 7005539653 |
| ओडिशा | 9439994859 |
| पंजाब | 104 |
| राजस्थान | 0141-2225624 |
| सिक्किम | 104 |
| तमिलनाडु | 044-29510500 |
| तेलंगाना | 104 |
| त्रिपुरा | 0381-2315879 |
| उत्तराखंड | 104 |
| उत्तर प्रदेश | 18001805145 |
| पश्चिम बंगाल | 1800313444222, 03323412600 |
| अंडमान-निकोबार | 03192-232102 |
| चंडीगढ़ | 9779558282 |
| दादरा और नगर हवेली और दमन एंड दीव | 104 |
| दिल्ली | 011-22307145 |
| जम्मू-कश्मीर | 01912520982, 0194-2440283 |
| लद्दाख | 01982256462 |
| लक्षद्वीप | 104 |
| पुडुचेरी | 104 |
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे बुरा हाल
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 61,695 नए मामले, उत्तर प्रदेश में 22,339 और दिल्ली में 16,699 नए मामले आए हैं। पिछले 24 घंटों में वायरस से महाराष्ट्र में ही सर्वाधिक लोगों की मौत भी हुई है।
महाराष्ट्र में 349 लोगों की, छत्तीसगढ़ में 135 लोगों की, दिल्ली में 112 और उत्तर प्रदेश में 104 लोगों की जान गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में गुजरात में 81, कर्नाटक में 66 लोगों की, मध्य प्रदेश में 53 लोगों की, पंजाब में 50 लोगों की, राजस्थान में 33 लोगों की और तमिलनाडु में 29 लोगों की मौत हुई है।