लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में 24 घंटे में आए कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा नए मामले, 379 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 3, 2020 09:46 IST

भारत में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या अब 18 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में ही 379 लोगों की जान कोरोना से गई है। वहीं, 20,903 नए संक्रमण के मामले भी सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से अब तक तीन लाख 79 हजार से ज्याद लोग हो चुके हैं ठीकपिछले 24 घंटे में हालांकि सबसे ज्यादा 20,903 कोरोना संक्रमण के नए मामले भी सामने आए हैं

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 20,903 नए मामले सामने आए हैं। इसी साल जनवरी के आखिर में पहला केस मिलने के बाद देश में पिछले 24 घंटे में सामने आया ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 625544 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 18 हजार के पार हो गई है। पिछले 24 घंटे में 379 लोगों की मौत हुई है। 

इस तरह अब तक देश में कोरोना से 18213 लोग जान गंवा चुके हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 227439 है। वहीं, 379891 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। वहीं आईसीएमआर ने बताया है कि देश में 2 जुलाई तक 92,97,749 टेस्ट हुए हैं। इसमें कल यानी गुरुवार को 2,41,576 सैंपल के टेस्ट किए गए।

इस बीच दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,373 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही देश की राजधानी में कुल मामले बढ़कर 92,000 के आंकड़े को पार कर गए जबकि मृतक संख्या बढ़कर 2,864 तक पहुंच गई। गुरुवार देर शाम के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में इस घातक वायरस से 61 मरीज की मौत दिल्ली में हो गई।

वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 6,330 मामले गुरुवार को सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 1,86,626 हो गई है, वहीं 125 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में अब तक 8,178 लोगों की जान कोविड-19 के कारण जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं