लाइव न्यूज़ :

भारत में 118 दिनों में कोरोना के सबसे कम 31,443 नए मामले, 24 घंटें में 2020 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 13, 2021 12:06 IST

Covid 19 Update: भारत में पिछले करीब चार महीनों में कोरोना के 24 घंटे में सबसे कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं एक्टिव केस भी अब साढ़े चार लाख से कम हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के पिछले करीब चार महीनों में सबसे कम नए मामले कोरोना से 24 घंटे में 2020 लोगों की मौत दर्ज, मध्य प्रदेश के आंकड़ों में संशोधन से अचानक बढ़ी संख्याकोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या अब देश में 4 लाख 32 हजार 778 रह गई है

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 31 हजार 443 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 118 दिनों में कोरोना के एक दिन में ये सबसे कम नए केस हैं। वहीं इसी अवधि में 2020 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। 

मौतों की संख्या में दरअसल पिछले 24 घंटे में दो हजार से अधिक मौतें इसलिए दर्ज हुई हैं क्योंकि मध्य प्रदेश ने अपने आंकड़ों में कल संशोधन किया था और 1481 मौतों की संख्या और जोड़ी गई थी। 

इस नए संशोधन के साथ मध्य प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 10506 हो गई है। इससे पहले रविवार तक ये 9027 थी। महाराष्ट्र और बिहार के बाद मध्य प्रदेश तीसरा ऐसा राज्य है जहां मृतकों की संख्या को संशोधित किया गया है।

भारत में एक्टिव केस साढ़े चार लाख से कम 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 10 हजार 784 हो गई है। वहीं एक्टिव केस अब साढ़े चार लाख से कम रह गए हैं। 

मौजूदा आंकड़े के अनुसार देश में अभी कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 4 लाख 32 हजार 778 है। करीब 109 दिन के बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या इतनी कम है।

इस बीच देश में करीब 39 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 38 करोड़ 14 लाख 67 हजार 646 लोगों को वैक्सीन दी गई है। इसमें कल वैक्सीन की 40 लाख 65 हजार 862 डोज दी गई।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो