लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत ने चीन से साढ़े छह लाख जांच किट प्राप्त कीं, और देशों से किट खरीदने के प्रयास किए तेज

By भाषा | Updated: April 17, 2020 05:48 IST

चीनी चिकित्सा उपकरणों की गुणवत्ता के बारे में प्रतिकूल खबरों के मद्देनजर चीनी दूतावास में प्रवक्ता जी रोंग ने कहा कि चीन चिकित्सा उत्पादों के निर्यात को बड़ा महत्व देता है और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने बृहस्पतिवार को चीन से 6,50,000 कोरोना वायरस जांच किट प्राप्त कीं और अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, फ्रांस तथा जर्मनी समेत अनेक देशों से किट समेत चिकित्सा उपकरणों को खरीदने के उसके प्रयास जारी हैं। चीन से खरीदी गयी किट की गुणवत्ता के बारे में पूछे जाने पर सूत्रों ने कहा कि इस बात का पर्याप्त ध्यान रखा गया है कि जिन कंपनियों से माल मंगाया गया है वे निर्यात के अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती हों।

भारत ने बृहस्पतिवार को चीन से 6,50,000 कोरोना वायरस जांच किट प्राप्त कीं और अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, फ्रांस तथा जर्मनी समेत अनेक देशों से किट समेत चिकित्सा उपकरणों को खरीदने के उसके प्रयास जारी हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निज सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट की बड़ी खेप जल्द ही भारत पहुंच सकती है। विदेश मंत्रालय ने दूसरे देशों से महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति के प्रयास तेज कर दिये हैं। चीन से तीन आपूर्तिकर्ताओं से किट आई हैं।

सूत्रों के मुताबिक तीन लाख रैपिड एंटीबॉडी जांच किट ग्वांगझोऊ वांडफो से, ढाई लाख किट झुहाई लिवजोन से तथा एक लाख आरएनए किट एमजीआई शेनझेन से प्राप्त हुई हैं।

चीन से खरीदी गयी किट की गुणवत्ता के बारे में पूछे जाने पर सूत्रों ने कहा कि इस बात का पर्याप्त ध्यान रखा गया है कि जिन कंपनियों से माल मंगाया गया है वे निर्यात के अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती हों।

चीनी चिकित्सा उपकरणों की गुणवत्ता के बारे में प्रतिकूल खबरों के मद्देनजर चीनी दूतावास में प्रवक्ता जी रोंग ने कहा कि चीन चिकित्सा उत्पादों के निर्यात को बड़ा महत्व देता है और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाये गये हैं।

जी ने कहा, ‘‘भारत समेत कुछ देशों ने राजनयिक माध्यमों से अपनी मांग उठाई थीं और हमने काबिल कंपनियों के नाम सुझाए। हमें उम्मीद है कि विदेशी खरीददार चीनी नियामक प्राधिकारों द्वारा सत्यापित उत्पाद चुन सकते हैं।’’ भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीपीई और जांच किट की गंभीर कमी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाचीनलोकमत हिंदी समाचारइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह