लाइव न्यूज़ :

Coronavirus India News: यूपी में रिकॉर्ड केस, 37238 नए मामले, 199 की मौत, लखनऊ में 5682 संक्रमित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 23, 2021 18:57 IST

Coronavirus India News: पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के 5,682 नये मरीज मिले और 14 संक्रमितों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के 34,379 नये मामले सामने आये थे।बृहस्पतिवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 195 मरीजों की मौत हो गई थी। राज्‍य में इस समय कुल 2,73,653 मरीज उपचाराधीन हैं।

Coronavirus India News: देशभर में कोविड को रिकॉर्ड टूट रहा है। हर राज्य का हाल बहुत ही खराब है। उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 199 और मरीजों की मौत हो गई और कोविड-19 के रिकार्ड 37,238 नये मामले सामने आये। राज्‍य में अब तक के कुल संक्रमितों का आंकड़ा दस लाख पार हो गया है। बृहस्पतिवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 195 मरीजों की मौत हो गई थी जबकि कोविड-19 के 34,379 नये मामले सामने आये थे।

कुल संक्रमितों की संख्या 10,13,370

अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में इस समय कुल 2,73,653 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से दो लाख 18 हजार मरीज पृथकवास में और बाकी निजी तथा सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 199 और संक्रमितों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 10,737 हो गई है। वहीं कोविड-19 के 37,238 नये मामले सामने आने से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 10,13,370 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचार के बाद 22,566 मरीज घर भेजे गये और अब तक कुल 7,28,980 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सहगल के मुताबिक बृहस्पतिवार को राज्‍य में 2.25 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक 3.93 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। सहगल ने अफवाहों से बचने का अनुरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन, आवश्यक दवाई और बिस्तर का निरंतर प्रबंधन का निर्देश दिया है।

मरीजों के लिए 1500 ऑक्सीजन संयंत्र का भी आदेश दिया गया

उन्होंने कहा कि हर अस्पताल में वातावरण से ऑक्सीजन बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है और 31 ऐसे अस्पतालों के लिए शासन से आदेश जारी किये जा चुके हैं जहां अगले 15 से 20 दिनों में वातावरण की हवा से ऑक्सीजन बनाने के प्‍लांट लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मरीजों के लिए 1500 ऑक्सीजन संयंत्र का भी आदेश दिया गया है।

शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के 5,682 नये मरीज मिले और 14 संक्रमितों की मौत हो गई। इसी अवधि में कानपुर नगर में 1,993, प्रयागराज में 1,954, वाराणसी में 1,483, मेरठ में 1,361 और बरेली में 1,221 नये संक्रमित पाये गये हैं। वहीं प्रयागराज में 12, वाराणसी और चंदौली में 10-10, कानपुर नगर, बस्ती और गौतमबुद्धनगर में नौ-नौ, गोरखपुर और झांसी में आठ-आठ और संक्रमितों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनालखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल