लाइव न्यूज़ :

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार से ज्यादा नए मामले, एक हजार से अधिक लोगों की मौत

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 2, 2021 08:23 IST

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना मामलों की संख्या में उछाल देखा गया है , जो एक चिंता का विषय है । इस उछाल का कारण कोरोना नियमों में बरती जा रही लापरवाही को बताया जा रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना से कुल मौतों का आकड़ा 3,99,459 हो गया है Zydus Cadila ने कोविड वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए किया आवेदनडॉक्टरों ने कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है

मुबंई : भारत में कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है , जो एक बड़ा चिंता का विषय बना हुआ है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में गुरुवार को एक दिन में 48,786 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं । इसी के साथ भारत में कुल संख्या बढ़कर 3,04,11,634 हो गया है  जबकि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 2.94 करोड़ से ज्यादा हो गई है ।

वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में  मरने वालों की संख्या 1005 हो गई है । इसके साथ कुल मौतों का आकड़ा 3,99,459 हो गई है ।  देश में तीसरी लहर को लेकर भी लोगों में डर की स्थिति बनी हुई है । हालांकि एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीर गुलेरिया का कहना है कि डेल्टा वैरिएंट  कितना संक्रमक और जानलेवा होगा । इसके बारे में अभी पर्याप्त डाटा उपलब्ध नहीं है ।

इस बीच भारतीय दवा निर्माता कंपनी Zydus Cadila ने गुरुवार को कहा कि उसने -अपने कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए देश के नियामक के पास आवेदन किया है और कंपनी की योजना सालाना 120 मिलियन खुराक तक बनाने की योजना है । यह वैक्सीन 12-18 आयुवर्ग के लोगों के लिए आने वाली है । हालांकि देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले काफी कम आ रहे हैं लेकिन डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने कहा कि अगर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया गया तो स्थिति खराब हो सकती है ।

देश में वैक्सीनेशन अभियान को भी काफी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है । देश में अभी 18 -44 वर्श के लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा रही है । उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बच्चों के लिए वैक्सीन आ सकती है । 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू