लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या 900 के पार

By भाषा | Updated: March 29, 2020 05:55 IST

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अबतब महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जहां संक्रमितों की तादाद 180 पहुंच गई है, (जिसमें तीन विदेशी शामिल हैं)। इसके बाद दूरसे नंबर पर केरल है। इस राज्य में आठ विदेशियों समेत 176 लोगों को इस विषाणु ने संक्रमित किया है। तेलंगाना में 10 विदेशी नागरिकों समेत 56 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। वहीं कर्नाटक में संक्रमितों की तादाद 55 है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में शनिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 179 नए मामले सामने आए। इसके बाद घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 918 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या 19 है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस विषाणु से अब तक महाराष्ट्र में पांच, गुजरात में तीन, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में दो-दो और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक शख्स की मौत हुई है।

भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 179 नए मामले सामने आए। इसके बाद घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 918 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या 19 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस विषाणु से अब तक महाराष्ट्र में पांच, गुजरात में तीन, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में दो-दो और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक शख्स की मौत हुई है।

मंत्रालय की ओर से शाम पौने छह बजे जारी किए ताज़ा अपडेट के मुताबिक, देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 819 है, जिसमें शुक्रवार से 179 का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 640 थी। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 918 मामले हैं, जिनमें 47 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इस बीमारी से 79 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज को दूसरी जगह भेजा गया है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अबतब महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जहां संक्रमितों की तादाद 180 पहुंच गई है, (जिसमें तीन विदेशी शामिल हैं)। इसके बाद दूरसे नंबर पर केरल है। इस राज्य में आठ विदेशियों समेत 176 लोगों को इस विषाणु ने संक्रमित किया है। तेलंगाना में 10 विदेशी नागरिकों समेत 56 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। वहीं कर्नाटक में संक्रमितों की तादाद 55 है।

राजस्थान में 54 लोग कोरोना वायरस से बीमार हैं, जिनमें दो विदेशी हैं। उत्तर प्रदेश में 55 मामलें रिपोर्ट हुए हैं जिसमें एक विदेशी है, जबकि गुजरात में एक विदेशी समेत 45 लोग संक्रमित हैं। तमिलनाडु में छह विदेशी नागरिकों समेत 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है, जिसमें एक विदेशी भी शामिल है। पंजाब में कोविड-19 के 38 मामले हैं, जबकि हरियाणा में कोरोना वायरस के 33 मामले सामने आए हैं जिनमें 14 विदेशी शामिल हैं। मध्य प्रदेश में इस संक्रमण के 30 मामले, जम्मू-कश्मीर में 20, पश्चिम बंगाल में 15, आंध्र प्रदेश में 14 और लद्दाख में 13 मामले सामने आए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस ने नौ, चंडीगढ़ में आठ और छत्तीसगढ़ में छह लोगों को अपनी चपेट में लिया है। उत्तराखंड में एक विदेशी समेत पांच लोगों को कोरोना वायरस हुआ है। हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में तीन-तीन मामले रिपोर्ट हुए हैं। अंडामान निकोबार द्वीप समूह से छह मामले रिपोर्ट हुए हैं। गोवा में कोविड-19 ने तीन लोगों को संक्रमित किया है। पुडुचेरी, मिजोरम और मणिपुर में एक-एक मामला रिपोर्ट हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियासीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित