लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर ब्रेक! देश में 24 घंटे में मिले 2 लाख से कम नए मामले, संक्रमण दर 12 प्रतिशत से नीचे

By विनीत कुमार | Updated: February 1, 2022 09:27 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोन के 24 घंटे में 2 लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। नए मामले कल के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत कम हैं।

Open in App

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख से भी कम नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में 167059 नए मामले मिले हैं। ये कल के मामलों के मुकाबले 20 प्रतिशत कम है। 

वहीं 254076 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से हालांकि 1192 और मौतें दर्ज की गई है। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4 लाख 96 हजार 242 पहुंच गया है। 

इस बीच राहत की बात ये है कि एक्टिव मरीजों की संख्या में 88209 की कमी आई है। ऐसे में अभी देश में सक्रिय मामले 18 लाख से कम होकर 17 लाख 43 हजार 59 रह गए हैं।

कोरोना: देश में दैनिक संक्रमण दर 12 प्रतिशत से नीचे 

कोरोना के नए मामलों में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ दैनिक संक्रमण दर भी तेजी से नीचे गिरा है। मौजूदा आंकड़े के अनुसार ये 11.69 प्रतिशत है जबकि कल ये 15.7 प्रतिशत था। साप्ताहिक संक्रमण दर अभी 15.25 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वैक्सीन की 166 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। इसमें कल सोमवार को 61 लाख 45 हजार 767 डोज लगाई गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 14 लाख 28 हजार 672 कोरोना सैंपल की जांच भी की गई है।

इन पांच राज्यों से सबसे अधिक कोरोना केस

भारत में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना मामले केरल से आए हैं। यहां सोमवार को 42154 केस मिले। बीते कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के 50 हजार से ज्यादा दैनिक मामले सामने आ रहे थे। इसके अलावा कर्नाटक से 24172 केस सामने आए। तमिलनाडु से 19280 मामले, महाराष्ट्र से 15140 केस और मध्य प्रदेश से 8062 कोरोना केस पिछले 24 घंटे में सामने आए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी