लाइव न्यूज़ :

कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, भारत में पहली बार 4 लाख से ज्यादा नए मामले, 3523 लोगों की गई जान

By विनीत कुमार | Updated: May 1, 2021 10:27 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या अब 32 लाख के पार हो गई है। पिछले 24 घंटे में करीब तीन लाख मरीज ठीक भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 32 लाख के पार पहुंचीदेश में पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 4 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आएमहाराष्ट्र में 828 लोगों की मौत, दिल्ली में शुक्रवार को 375 लोगों की गई जान

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 4 लाख से भी अधिक नए मामले सामने आए हैं। ऐसा दुनिया के किसी देश में अब तक नहीं हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 4 लाख 1 हजार 993 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही 3523 लोगों की मौत भी इस अवधि में हो गई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2 लाख 11 हजार 853 हो गई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़कर 32 लाख 68 हजार 710 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2 लाख 99 हजार 988 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले साल से अब तक देश में कुल 1 करोड़ 91 लाख 64 हजार 969 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 1 करोड़ 56 लाख 84 हजार 406 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 लोगों को कोरोना रोधी टीका भी देश में लगाया जा चुका है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 62,919 मामले सामने आए और 828 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। अब तक राज्य में 68,813 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

मुंबई में 3888 नए मामले सामने आए और 89 लोगों की मौत शुक्रवार को हुई। महानगर में कुल मृतकों की संख्या अब बड़कर 13,125 हो चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां शुक्रवार को कोरोना से 375 और लोगों की मौत हो गई। वहीं, 27,047 नए मामले सामने आए। शुक्रवार को लगातार नौवां दिन था जब दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से 300 से अधिक मौतें हुईं। दिल्ली में अब तक 16,147 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोनावायरस वैक्सीनदिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे