लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस को लेकर भारत अलर्ट, चीनी नागरिकों का वीजा नहीं होगा वैध

By स्वाति सिंह | Updated: February 6, 2020 10:48 IST

चीन में घातक कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने वीजा संबंधी नये परामर्श जारी कर कहा कि चीन से आने वाले किसी भी विदेशी नागरिक के लिए वर्तमान वीजा (पहले से जारी ई-वीजा सहित) वैध नहीं माना जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे15 जनवरी या उसके बाद चीन जाने वाले विदेशियों को भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने वीजा संबंधी नये परामर्श जारी किया

चीन में घातक कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर भारत ने बेहद कदम उठाया है। भारत सरकार ने दुनिया के किसी भी कोने से आने वाले चीनी नागरिकों को 5 फरवरी से पहले जारी किए गए सभी वीजा को निलंबित कर दिया है। इसमें नियमित (स्टीकर) और ई-वीजा शामिल है। हांगकांग, मकाऊ और ताइवान के चीनी पासपोर्ट धारकों के लिए लागू प्रतिबंध लागू नहीं हैं।

साथ ही 15 जनवरी या उसके बाद चीन जाने वाले विदेशियों को भारत-नेपाल, भारत-भूटान, भारत-बांग्लादेश या भारत-म्यांमार भूमि सीमाओं सहित किसी भी हवाई, भूमि या बंदरगाह से भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। 

बता दें कि बुधवार को चीन में घातक कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने वीजा संबंधी नये परामर्श जारी कर कहा कि चीन से आने वाले किसी भी विदेशी नागरिक के लिए वर्तमान वीजा (पहले से जारी ई-वीजा सहित) वैध नहीं माना जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने यात्रा परामर्श में कहा कि लोगों को सलाह दी जा चुकी है कि पूर्व के परामर्श के मुताबिक वे चीन की यात्रा पर जाने से बचें। चीन जाने वाले लोगों को वापस आने पर पृथक केंद्र में रखा जाएगा। 

चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 563 हो गई और इसके 28,018  मामलों की पुष्टि हुई है। वुहान में कोरोना वायरस के प्रसार के बाद दो फरवरी को भारत ने चीनी यात्रियों और चीन में रहने वाले विदेशियों के लिए ई-वीजा सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था । 

बुधवार के परामर्श में कहा गया कि 15 जनवरी से चीन की यात्रा करने वालों को पृथक केंद्र में रखा जाएगा । बहरहाल,एक मंत्रिमंडल सचिव ने कोरोना वायरस से जुड़े कार्यों और तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्‍च स्‍तरीय बैठक की।

मंत्रिमंडल सचिव ने स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण, विदेश मंत्रालय, नागर विमानन, फार्मा, स्‍वास्‍थ्‍य अनुसंधान विभाग, सदस्‍य सचिव (एनडीएमए) के सचिवों और गृह मंत्रालय, वाणिज्‍य, सेना तथा रक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्‍य अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस के प्रबंधन और राज्‍यों की तैयारियों के संबंध में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के लिए 741 नमूनों की जांच की गयी । इसमें 738 के नतीजे नकारात्मक रहे और तीन के परिणाम सकारात्मक आए । इसके अलावा 342 नमूनों की जांच की जा रही है और देश भर में 5,123 लोगों पर नजर रखी जा रही है ।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां