कोरोना वायरस संक्रमणः 10 जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, 8 अकेले महाराष्ट्र के, दिल्ली और बेंगलुरु भी शामिल
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 30, 2021 19:29 IST2021-03-30T17:05:45+5:302021-03-30T19:29:04+5:30
Coronavirus India: महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान में दैनिक मामलों में फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है।

47 नमूनों में वायरस का दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप मिला तथा एक नमूने में वायरस का ब्राजीलियाई स्वरूप मिला : सरकार। (file photo)
Coronavirus India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश भर के 10 जिले में सबसे अधिक सक्रिय मामले हैं। पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बेंगलुरु शहरी, नांदेड़, दिल्ली और अहमदनगर हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है, वहां जांच को तेजी से बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। पंजाब न तो पर्याप्त संख्या में जांच कर पा रहा है और न ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को तत्काल पृथक-वास में भेज पा रहा है।
There are 10 districts across the country that have the most number of active cases - Pune, Mumbai, Nagpur, Thane, Nashik, Aurangabad, Bengaluru Urban, Nanded, Delhi and Ahmednagar: Union Health Secretary Rajesh Bhushan#COVID19pic.twitter.com/SkbzfPHgy6
— ANI (@ANI) March 30, 2021
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 992 नए मामले सामने आए। संक्रमण दर 2.70 प्रतिशत हुई। चार रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 11,016 तक पहुंची है। कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित 10 जिलों में दिल्ली, एक जिले के रूप में ली गई। ऐसे आठ जिले महाराष्ट्र से हैं।
From April 1 all people above 45 yrs of age will be eligible for vaccination. Advance appointment can be booked through https://t.co/30GkxdeSKw. If you don't want to do this, you can go to your nearest vaccination centre after 3 pm & go for on-site registration: Union Health Secy pic.twitter.com/Y2Aul3kCJ5
— ANI (@ANI) March 30, 2021
सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि का सामना कर रहे राज्यों से कहा कि आरटी-पीसीआर पर ध्यान केंद्रित कर जांच संख्या में वृद्धि की जाए, संक्रमित लोगों को तुरंत पृथक किया जाए, संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जाए, स्वास्थ्य देखरेख संबंधी संसाधनों को मजबूत किया जाए। कोविड-19 संबंधी स्थिति हाल के दिनों में बद से बदतर हुई है, यह बड़ी चिंता का कारण है।
महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों से एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश में सामने आए 56,211 में 78.56 प्रतिशत मामले इन्हीं राज्यों से सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
The weekly national average positivity rate is 5.65%. Maharashtra has a weekly average of 23%, Punjab has a weekly average of 8.82%, Chhattisgarh 8%, Madhya Pradesh 7.82%, Tamil Nadu 2.50%, Karnataka 2.45%, Gujarat 2.2% & Delhi 2.04%: Union Health Secy Rajesh Bhushan#COVID19pic.twitter.com/6rpygMIvbe
— ANI (@ANI) March 30, 2021
सुबह आठ बजे तक अद्यतन किये गए मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,20,95,855 हो गई है। इसके अलावा 271 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,62,114 हो गई है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात में रोजाना संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
24 घंटे के दौरान देश में 78.56 मामले इन्हीं राज्यों से सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 31,643 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद पंजाब में 2,868 और कर्नाटक में 2,792 मामले सामने आए। भारत में उपचाराधीन रोगियों की संख्या फिलहाल 5,40,720 हो गई है। इनमें 24 घंटे के दौरान 18,912 का इजाफा हुआ है।
मंत्रालय ने कहा, ''देश में उपचाराधीन रोगियों की जितनी संख्या है, उनमें से 79.64 प्रतिशत महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में हैं। सबसे अधिक उपचाराधीन रोगी महाराष्ट्र में हैं।'' देश में अब तक 10,07,091 सत्रों में कोविड-19 रोधी टीकों की 6,11,13,354 खुराकें दी जा चुकी हैं। सुबह सात बजे तक जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में 24 घंटे के दौरान 37,028 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,13,93,021 हो गई है।