लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड—19 संक्रमण से 11 और रोगियों की मौत: अब तक 138 ने गंवायी जान

By भाषा | Updated: August 13, 2020 17:08 IST

बुधवार को कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 127 थी जो आज बृहस्पतिवार को बढ़कर 138 हो गयी। इससे पहले प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''जब से भारी संख्या में अन्य राज्यों से प्रवासी श्रमिक एवं कामगार लौट रहे हैं, तब से संक्रमण के मामले भी अधिक सामने आ रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड—19 संक्रमण से 11 और रोगियों की मौत हो गयी उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 341 नये मामले सामने आये हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड—19 संक्रमण से 11 और रोगियों की मौत हो गयी और अब इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 138 हो गयी है। वहीं कोविड-19 के 341 नये मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 5515 मामले हैं, जिनमें से 2173 ऐसे मरीजों के मामले हैं जिनका इलाज चल रहा है और 3204 मरीज उपचारित होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।

राज्य में इस संक्रमण की वजह से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 138 हो गयी है। सरकारी बुलेटिन के अनुसार मौत के 11 नये मामलों में दो गोरखपुर में, एक एक आगरा, कानपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद, अलीगढ., एटा, प्रतापगढ. अयोध्या और चित्रकूट के है। बुधवार को कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 127 थी जो आज बृहस्पतिवार को बढ़कर 138 हो गयी। इससे पहले प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''जब से भारी संख्या में अन्य राज्यों से प्रवासी श्रमिक एवं कामगार लौट रहे हैं, तब से संक्रमण के मामले भी अधिक सामने आ रहे हैं ।

अब तक 1230 प्रवासी श्रमिक संक्रमित निकले है।'' उन्होंने बताया कि जब से प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के नमूने लेने शुरू किये हैं, पाजिटिव मामलों की संख्या बढ रही है। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रवासी श्रमिकों और कामगारों के घर घर जाकर पांच लाख 42 हजार 543 प्रवासी श्रमिकों से संपर्क किया और 46, 142 के नमूने एकत्र किये । इनमें से 1230 प्रवासी श्रमिक संक्रमित निकले । प्रसाद ने बताया कि 2194 संक्रमित लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं जबकि 13, 178 लोगों को पृथकवास केन्द्रों पर रखा गया है ।

बुधवार को 772 पूल पांच—पांच सैम्पल के और 65 पूल दस—दस सैम्पल के लगाये गये । कुल 178 पूल पाजिटिव निकले । बुधवार को कुल 6740 नमूनों की जांच की गयी । उन्होंने बताया कि अब कोविड-19 अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़कर लगभग 78, 500 हो गयी है । प्रमुख सचिव ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार उपयोग किया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से अब तक 26, 512 लोगों को फोन किया जा चुका है। उनमें से 74 लोग संक्रमित निकले, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

कुल 42 लोग उपचारित होकर घर चले गये हैं और 401 लोग पृथकवास केन्द्रों पर हैं। प्रसाद ने बताया कि अब तक हॉटस्पाट और गैर—हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 68 लाख 72 हजार 936 घरों में तीन करोड़ 43 लाख 80 हजार से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया गया है और उन्हें लक्षणों के आधार पर सलाह दी गयी है। भाषा जफर अमृत अमित अमित

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया